विमान उड़ान के दौरान महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में एयर इंडिया ने मांगी माफी, बताया 4 क्रू मेंबर और 1 पायलट को नोटिस जारी, उड़ान में शराब परोसने की नीति लेकर हो रही है समीक्षा

<p><em>26 नवंबर 2022 को न्यूयॉर्क से नई दिल्ली के लिए रवाना हुए विमान में बुजुर्ग महिला यात्री पर शंकर मिश्रा नामक यात्री द्वारा पेशाब किए जाने की घटना को लेकर एयर इंडिया इंडिया ने माफी मांगी है।</em></p>

विमान उड़ान के दौरान महिला यात्री पर पेशाब करने के मामले में एयर इंडिया ने मांगी माफी, बताया 4 क्रू मेंबर और 1 पायलट को नोटिस जारी, उड़ान में शराब परोसने की नीति लेकर हो रही है समीक्षा
08-01-2023 - 10:13 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इस मामले पर एयरलाइन के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन की ओर से जारी बयान में जानकारी दी गई कि उस फ्लाइट के दौरान ड्यूटी पर तैनात क्रू मेंबरों में से चार मेंबर और 1 पायलट को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसे देखते हुए रणनीति बनाई गई है। बयान में बताया गया है कि एयरलाइन अपने विमान में शराब (Alcohol in Flight) परोसने की अपनी नीति की समीक्षा कर रही है।

उधर, दिल्ली पुलिस ने एयर इंडिया की उड़ान में महिला सहयात्री पर कथित तौर पर पेशाब करने वाले व्यक्ति शंकर मिश्रा को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है। इसी घटना के संदर्भ में एयर इंडिया के सीईओ ने अपने बयान में कहा है कि 26 नवंबर, 2022 को न्यूयॉर्क से दिल्ली आ रही फ्लाइट AI102 में घटना हुई थी। इसमें 4 केबिन क्रू और एक पायलट को कारण बताओ नोटिस दिया गया है और जांच पूरी होने तक ड्यूटी से हटा दिया गया है। इस मामले की आंतरिक जांच चल रही है कि क्या घटना में अल्कोहल की सर्विस, या फिर घटना को संभालने में, शिकायत दर्ज करने या शिकायतें सुनने में किसी और स्टाफ से कोई कमियां रह गई थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।