बालाकोट में भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी किये ढेर

<p><em>आतंकियों के विरुद्ध शनिवार, 7 जनवरी को देर रात शुरू की गई कार्रवाई में रविवार, 8 जनवरी की सुबह भारतीय सुरक्षाबलों को सफलता मिली। सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया।</em></p>

बालाकोट में भारतीय सेना को मिली बड़ी सफलता, दो आतंकी किये ढेर
08-01-2023 - 09:40 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू-कश्मीर के बालाकोट में सेना को संदिग्ध गतिविधि नजर आई। इस पर सीमा पर मुस्तैद सैनिकों ने इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और आवाज लगाकर संदिग्धों से आत्मसमर्पण करने को कहा। लेकिन, इसके जवाब में फायरिंग होने लगी तो भारतीय सेना की ओर से भी जवाबी फायरिंग शुरू कर दी गई जिसमें दो आतंकियों को मार गिराया गया।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि इन दोनों आतंकियों को सीमा पर तैनात सतर्क सैनिकों ने ही मारा है। बताया जा रहा है कि बीजी सेक्टर में बालाकोट के डेरी डब्सी इलाके में नियंत्रण रेखा के एक अग्रिम स्थान पर कुछ संदिग्ध हलचल देखी गई थी। इसके बाद इलाके की घेराबंदी कर सेना की ओर से कार्रवाई को अंजाब दिया गया। दो आतंकियों को मारा जाना सेना के लिए बड़ी सफलता है क्योंकि यह कार्रवाई हाल ही में हिंदुओं की हत्याओं के बाद हुई है। पिछले 24 घंटे के अंदर छह हिंदुओं की हत्याओं से इलाके में आक्रोश है और हिंदू संगठन धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि जम्मू-कश्मीर के राजौरी में पिछले रविवार यानी नये साल के पहले दिन ही एक हिंदू परिवारों के घरों में बंदूकधारियों ने घुसकर पांच लोगों को मार डाला था। इसके ठीक एक दिन बाद, उन्हीं घरों के पास हुए विस्फोट में एक बच्चे की मौत हो गई थी और चार लोग घायल हो गए। इसके बाद राजौरी में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये क्योंकि लोगों ने सुरक्षा चूक के लिए स्थानीय प्रशासन को दोषी ठहराया है। जम्मू और कश्मीर पुलिस, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF)  और भारतीय सेना ने हत्याओं के बाद आतंकवादियों की तलाश शुरू की थी। हमले के बाद, जम्मू-कश्मीर एल-जी मनोज सिन्हा ने कहा था, 'मैं लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि इस घृणित हमले के पीछे जो लोग हैं उन्हें सजा नहीं मिलेगी।'

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।