कर्नाटक में एयरफोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश , पैराशूट से कूद कर बचे पायलट,देखें video
<p><em>भारतीय वायु सेना का एक किरन प्रशिक्षण विमान चामराजनगर जिले के एक गांव में खुले मैदान में बृहस्पतिवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित तरीके से विमान से कूद गए।</em></p>
प्रशिक्षण विमान ने बेंगलुरू में वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी और यह सुबह के वक्त भोगापुर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। जिले के अधिकारियों ने बताया कि तेजपाल और भूमिका को मामूली चोटें आईं हैं। इसमें किसी की जान नहीं गई।<
/p>Very Unfortunate incident #Accident.
Trainer Aircraft of #IndianAirForce crashed in Karnataka. These are Surya Kiran Planes. fortunately both the trainee pilots ejected well in time.#PlaneCrash#Karnataka pic.twitter.com/OpVX7vkM30— Sunaina Bhola (@sunaina_bhola) June 1, 2023
वायुसेना के अनुसार पायलट नियमित अभ्यास पर थे और तभी यह दुर्घटना हुई। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। वायु सेना ने ट्वीट किया,‘‘ वायुसेना का किरन प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के चामराजनगर के निकट आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था। चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गए। दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं।'' जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा वायु सेना का एक दल मौके पर पहुंच गया है।
What's Your Reaction?