सचमुच के हीरा निकले गुजरात के विधायक हीरा सोलंकी ! लोगों को बचाने खुद ही कूद गए समुद्र में 

<p><em>गुजरात के अमरेली जिले में चार युवक समुद्र की कड़ी में नहाने गए और नहाने के दौरान वे गहरे पानी में चले गए और असंतुलित होकर डूबने लगे। सूचना मिलते ही राजुला से बीजेपी विधायक रेस्क्यू टीम के साथ पहुँच गए और पानी में कूद गए। सही समय पर टीम के साथ आने पर 4 में से 3 युवकों को बचा लिया गया। लोग विधायक की सूझबूझ और बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं।उन्हें लोगो की खूब वाहवाही मिल रही है।&nbsp;</em></p>

सचमुच के हीरा निकले गुजरात के विधायक हीरा सोलंकी ! लोगों को बचाने खुद ही कूद गए समुद्र में 
01-06-2023 - 11:28 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

सचिन पायलट की ‘नई भूमिका’ तैयार: आलाकमान के इशारे का इंतजार

गुजरात के अमरेली जिले में समुद्र में नहाने गए युवकों को बचाने के लिए बीजेपी विधायक की जमकर वाहवाही हो रही है।मामला राजुला के पटवा गांव का है।पटवा गांव के पास चार दोस्त-कल्पेश शियाल, विजय गुजरिया, निकुल गुजरिया और जीवन गुजरिया समुद्र की खाड़ी में नहाने गए थे। इस दौरान वह लहरों के साथ गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे।स्थानीय लोगों ने समुद्र किनारे मौजूद राजुला से बीजेपी विधायक हीरा सोलंकी को इसकी सूचना दी। इसके बाद विधायक नाव की मदद से मौके पर पहुंचे और पानी में छलांग लगा दी।

कर्नाटक में एयरफोर्स का ट्रेनी विमान क्रैश , पैराशूट से कूद कर बचे पायलट,देखें Video

विधायक हीरा सोलंकी खुद समुद्र में कूद पड़े थे। उन्होंने तीन युवकों को समय रहते बाहर निकल लिया। वहीं एक युवक जीवन गुजरिया नहीं मिला, जिसकी तलाश में करीब 2 घंटे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। इसके बाद चौथे युवक का शव बरामद हुआ। विधायक हीरा सोलंकी ने अफसोस जताया कि एक युवक को वे नहीं बचा पाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।