अज्ज तुहानूं अग्ग ला के साड़ देणा... नशेड़ी ने परिवार को जिंदा जलाया

<p><em><strong>परिवार को कमरे में बंदकर पेट्रोल छिड़का और लगा दी आग, पत्नी, बेटा-बेटी और सास-ससुर की मौत</strong></em></p>

अज्ज तुहानूं अग्ग ला के साड़ देणा... नशेड़ी ने परिवार को जिंदा जलाया
19-10-2022 - 10:14 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

पंजाब के जालंधर में एक व्यक्ति ने अपनी ससुराल में पत्नी, बेटा-बेटी और सास-ससुर को जिंदा जला दिया। आरोपी ने सोमवार देर रात उस वक्त कमरे में आग लगाई, जब पूरा परिवार सो रहा था। उन्हें बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। मरने वाले 2 बच्चों की उम्र 5 और 7 साल थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि दंपती के बीच घरेलू कलह थी। आरोपी काली सिंह खुरशैदपुरा गांव का निवासी है।
काली सिंह की शादी बीटला गांव के सुरजन सिंह की बेटी परमजीत कौर के साथ हुई थी। काली सिंह नशे का आदी है। उसकी इस लत से परेशान होकर पत्नी परमजीत कौर बच्चों को लेकर मायके के गांव बीटला आ गई थी। बीती रात पति काली सिंह उसे लेने बीटला पहुंचा था।
परिवार को दी थी धमकी
मौत से पहले पत्नी परमजीत कौर ने अपने बयान में कहा कि रात को घर पर काली आया था। उसके साथ तीन लोग और भी थे। काली और एक अन्य व्यक्ति घर के अंदर घुसे और दरवाजा बंद करके बाहर खड़े हो गए। काली कहने लगा कि अज्ज तुहानूं अग्ग ला के साड़ देणा। अज्ज तुहानूं साड़ के कम खत्म कर देणा। परमजीत ने काली के साथियों के बारे में कोई जानकारी होने से इनकार किया।
कमरा लॉक करके आग लगा दी
पति काली ने गुस्से में आकर घटना को अंजाम दिया। जब पूरा परिवार सोया हुआ था तो उसने कमरे को बाहर से लॉक कर दिया। इसके बाद कमरे में पेट्रोल छिड़क दिया और आग लगा दी।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।