2 करोड़ की रिश्वत की डिमांडः एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के ठिकानों पर रेड, डरा-धमकाकर दलाल के जरिए मांगे पैसे

<p><em><strong>राजस्थान में एसीबी की टीमों ने सोमवार को आधा दर्जन ठिकानों पर छापेमारी की है। मिली जानकारी के अनुसार 2 करोड़ की रिश्वत मांग कर परेशान करने के मामले में एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के ठिकानों पर यह कार्रवाई की गई है।</strong></em></p>

2 करोड़ की रिश्वत की डिमांडः एसओजी की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल के ठिकानों पर रेड, डरा-धमकाकर दलाल के जरिए मांगे पैसे
17-01-2023 - 08:41 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

एसीबी की ओर से छापेमारी की यह कार्रवाई उदयपुर, जयपुर और अजमेर में अंजाम दी गई है। एसीबी की रेड उदयपुर में नेचर हिल रिसोर्ट एसओजी ऑफिस अजमेर में की गई है। एएसपी बजरंग सिंह की टीम डीजी हेमंत प्रियदर्शी व एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर इस कार्रवाई को अंजाम दे रही है।
प्राथमिक तौर पर मिली जानकारी के अनुसार अजमेर के रामगंज थाने में एनडीपीएस मामले में दिव्या मित्तल ने रिश्वत मांगी थी। अजमेर में नशीली दवाइयों को लेकर मामला दर्ज हुआ था। परिवादी को जबरन मामले में फंसाने के लिए डराया जा रहा था। एसओजी अजमेर की एडिशनल एसपी दिव्या मित्तल और एक बर्खास्त कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। इन्हें वारंट लेकर आज 5 अलग-अलग जगहों पर सर्च किया गया।
दिव्या मित्तल ने लगाया हिस्सा ऊपर पहुंचाने का आरोप
दिव्या मित्तल के अजमेर निवास पर टीम की सर्च कार्रवाई के दौरान बैंक अकाउंट, लॉकर को लेकर अहम जानकारी मिलने की भी बात सामने आ रही है। साथ ही, एसओजी कार्यालय से भी कई फाइल जब्त की गई है। दिव्या मित्तल से पूछताछ में मिली जानकारी के अनुसार उसने रिश्वत की राशि में से ऊपर वाले अधिकारियों को भी हिस्सा देने का आरोप लगाया है। इस बयान को लेकर अब एसीबी तफ्तीश कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।