आरोप-प्रत्यारोप के दौर चल रहे राजस्थान में मोदी,गहलोत, पायलट, वसुंधरा सभी सक्रिय..चुनावी साल में रहेगी हलचल
<p><em>Rajasthan Assembly Election 2023: राजस्थान के चुनावी अभियान में तेजी के लिए अब पीएम नरेंद्र मोदी दौरे करेंग। मोदी का फोकस अब दक्षिण राजस्थान पर दिखाई दे रहा है। कर्नाटक चुनाव के बाद राजस्थान के लिए पार्टी पूरी तरह तैयार है। आगामी दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ केंद्रीय नेताओं के राजस्थान में दौरे होंगे। राजस्थान विधानसभा उपनेता प्रतिपक्ष व भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर बात कही। </em></p>
कर्नाटक में पीएम ने की जयपुर ब्लास्ट की चर्चा
पीएम मोदी ने जयपुर बम ब्लास्ट की चर्चा कर कहा, ‘कांग्रेस आतंक के आकाओं की बचाती है, तुष्टिकरण को बढ़ाती है. राजस्थान में आपको पता होगा क्या हुआ. कुछ साल पहले बम धमाका हुआ। पचास से ज्यादा लोग मारे गए। इतना भयंकर षड्यंत्र लेकिन वहां की कांग्रेस सरकार की पुलिस ने ऐसा काम किया कि धमाका करने वाले सारे के सारे दोषी निर्दोष हो गए, जेल से छूट गए।'
इधर गहलोत ने पीएम मोदी को कहा- वे खतरनाक हैं
इधर गुरुवार को ही चित्तौड़गढ़ में सीएम गहलोत ने कहा, सीएम ने पीएम मोदी के बारे में कहा कि वह इतने खतरनाक है कि अभी तारीफ कर रहे हैं और चुनाव के दौरान क्या कर दें। पीएम मोदी मेरी तारीफ मित्रतावश नहीं करते बल्कि वह गुस्से में करते हैं। बता दें कि राजस्थान के चुनावी अभियान में तेजी के लिए अब पीएम नरेंद्र मोदी दौरे करेंगे। मोदी का फोकस अब दक्षिण राजस्थान पर दिखाई दे रहा है. जिसके चलते वह मेवाड़ अंचल के राजसमंद जिले में आएंगे। प्रधानमंत्री का पहली बार राजसमंद जिले के नाथद्वारा में आने का कार्यक्रम बन रहा है जिसे लेकर पार्टी ने तैयारी भी युद्ध स्तर पर शुरू कर दी है.
स्टेप बाय स्टेप होगा सब कुछ : वसुंधरा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे चुनावी मोड में हैं। झालावाड़ के दौरे के दौरान वह अपने विरोधियों को नहीं बल्कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को भी संदेश देने से नहीं चूक रही जब उनसे आगामी चुनाव को लेकर पूछा गया तो उन्होंने जबाव दिया कि सब कुछ होगा, वो भी स्टेप बाय स्टेप..। झालावाड़ में स्थानीय कार्यक्रम के बाद मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने यह कहा।
सीएम ने पिछले साढ़े 4 साल तक घर से चलाई सरकार- अनीता बघेल
सीएम के दौरे को लेकर सियासत भी गरमा गई है. अजमेर दक्षिण से भाजपा विधायक और प्रदेश प्रवक्ता अनीता बघेल ने कहा कि गहलोत पिछले साढ़े चार साल तक अपने आवास पर ही रहे लेकिन अब जब चुनाव आ रहे हैं तो मुख्यमंत्री अपने घर से निकलकर पिछले 35 दिनों में तीसरी बार अजमेर आ रहे हैं। भदेल ने कहा कि महंगाई राहत केंद्रों में जनता को परेशान किया जा रहा है। जनता प्रदेश की कांग्रेस सरकार से जनता त्रस्त है।
भाजपा के सभी आरोप गलत : गहलोत
वहीं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी पर सीधे प्रहार किए। केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए आऱोप लगाया कि बीजेपी वोटों का ध्रुवीकरण कर सत्ता में बनी रहना चाहती है। गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी कांग्रेस पर तुष्टिकरण के झूंठे आरोप लगाते हैं। जबकि जयपुर ब्लास्ट के आरोपियों को कोंग्रस सरकार ने ही मौत की सजा करवाई थी। सीएम ने कहा कि अब उनके अदालत से बरी होने के खिलाफ भी कांग्रेस सरकार अपील कर रही है।
अजमेर तोड़ेगा रिकॉर्ड
पत्रकारों ने जब अशोक गहलोत से अजमेर में कमजोर होती कांग्रेस को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि यहां भी कांग्रेस मजबूत हो रही है। इस बार अजमेर राजस्थान में रिकॉर्ड तोड़ेगा। वहीं, कर्नाटक चुनाव पर बोलते हुए गहलोत ने कहा कि जहां गए, वहां सभी जगह पर माहौल शानदार रहा है। कर्नाटक चुनाव से देश की राजनीति में एक नयी शुरुआत होगी और बीजेपी की उल्टी गिनती शुरू होगी। देश तनाव और दंगों से परेशान हो चुका है।
सीएम गहलोत गुरुवार को चित्तौड़गढ़ जिले के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा इस दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विश्व गुरू बनाने की बात तो कहते है लेकिन जनता को खुश रखने में वह सफल नहीं हो पा रहे हैं जबकि राज्य सरकार का ध्येय महंगाई को कम कर जनता को खुश रखना है।
What's Your Reaction?