Bajrang Dal : बजरंग दल बैन की कांग्रेस की घोषणा को लेकर सियासत गर्म, आतंकी संगठन PFI से तुलना गुज़र रही है नागवार

<p><strong>Bajrang Dal :&nbsp;<em>विहिप ,कर्नाटक सीएम, नेताओं के साथ-साथ जनता ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित PFI से करने के लिए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। इसी के साथ ही राजस्थान के आपदा प्रबंधन मंत्री गोविन्द मेघवाल ने भी कर्नाटक को राजस्थान से अलग न बताते हुए यहाँ भी बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात कही। उधर, छत्तीसगढ़ के मंत्री भूपेश बघेल ने भी बजरंग दल को प्रतिबंधित करने की बात कही है।</em></strong></p>

Bajrang Dal : बजरंग दल बैन की कांग्रेस की घोषणा को लेकर सियासत गर्म, आतंकी संगठन PFI से तुलना गुज़र रही है नागवार
04-05-2023 - 01:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने घोषणापत्र में बजरंग दल की तुलना प्रतिबंधित पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से करने के लिए  को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी।

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र जैन ने एक वीडियो बयान में कहा, बजरंग दल इस चुनौती को स्वीकार करता है और सभी लोकतांत्रिक तरीकों से इसका जवाब देगा। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस ने आज बजरंग दल की तुलना राष्ट्र-विरोधी और प्रतिबंधित पीएफआई से की। देश की जनता इसे स्वीकार नहीं करेगी। जैन ने कहा, बजरंग दल का प्रत्येक सदस्य देश और समाज की सेवा के लिए समर्पित है, जबकि पूरी दुनिया पीएफआई की गतिविधियों से अवगत है।"

वही दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और कर्नाटक के सीएम बोमई ने बुधवार को कांग्रेस के कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त की और कहा कि पार्टी तुष्टिकरण की राजनीति कर रही है। कांग्रेस ने अपने कर्नाटक चुनाव घोषणापत्र में कहा कि वह "निर्णायक कार्रवाई" करेगी। चंद्रशेखर ने कहा, "वे PFI के खिलाफ कार्रवाई करने में विफल रहे। आज इस कृत्य के बाद उन्होंने बेशर्मी की सारी हदें पार कर दी हैं। कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है।

"कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बुधवार को बजरंग दल की तुलना पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) जैसे 'आतंकवादी समूह' से करने के लिए कांग्रेस की आलोचना की और कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ने कर्नाटक में सत्ता में आने पर दक्षिणपंथी हिंदू संगठन पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। चुनावी राज्य कर्नाटक में "अल्पसंख्यकों को खुश करने" के लिए कांग्रेस ने यह दांव चला है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।