Asian Wrestling Championships: अमन सहरावत ने फाइनल में जीता स्वर्ण पदक; पांच महिला पहलवानो ने भी रजत और कांस्य डाले भारत की झोली में

<p><em>कज़ाकिस्तान के अस्ताना में एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2023 में&nbsp;अपने सीनियर स्तर का प्रभावी प्रदर्शन दिखते हुए अमन सहरावत ने गुरुवार को 57 किग्रा वर्ग में किर्गिस्तान के अल्माज समानबेकोव को हराकर भारत को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पहला स्वर्ण पदक दिलाया।&nbsp;</em></p>

Asian Wrestling Championships: अमन सहरावत ने फाइनल में जीता स्वर्ण पदक; पांच  महिला पहलवानो ने भी रजत और कांस्य डाले भारत की झोली में
14-04-2023 - 11:45 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दिल्ली के प्रतिष्ठित छत्रसाल स्टेडियम में ट्रेनिंग करने वाले सहरावत ने क्वार्टर फाइनल में जापान के रिकुटो अराई पर 7-1 से जीत दर्ज की। सेमीफाइनल में, अमन सहरावत ने चीन के जोउ वानहाओ को 7-4 से शिकस्त दी। फाइनल में, अमन सहरावत ने पिछले साल के कांस्य पदक विजेता किर्गिस्तान के अल्माज स्मानबेकोव को 9-4 से हराकर स्वर्ण पदक जीता। बता दें कि अमन सहरावत, जो पिछले साल स्पेन में अंडर -23 विश्व चैंपियनशिप में स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय पहलवान बने, ने 2023 सत्र में दूसरा पोडियम स्थान हासिल किया। उन्होंने फरवरी में जागरेब ओपन में भी कांस्य पदक जीता था।

लगातार चार वर्षों से स्वर्ण भारत के खाते में 
अस्ताना में अमन सहरावत की जीत ने सुनिश्चित किया कि पुरुषों की फ्रीस्टाइल 57 किग्रा स्वर्ण पदक लगातार चौथे वर्ष भारत के पास रहा। टोक्यो ओलंपिक के रजत पदक विजेता रवि कुमार दहिया ने 2020, 2021 और 2022 में इस श्रेणी में सवर्ण जीता था। रवि दहिया इस साल की एशियाई चैंपियनशिप में चोट के कारण बाहर हो गए थे और अमन सहरावत ने चयन ट्रायल के माध्यम से अपना स्थान अर्जित करने के बाद भारतीय दल में ओलंपिक पदक विजेता की जगह ली।

महिला पहलवानो ने भी किया कमाल 
महिला युवा पहलवानो ने कल के कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारत का खाता पदकों से भर दिया। भारत की युवा पहलवान अंतिम पंघाल को एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप में पदार्पण करते हुए बुधवार को अस्ताना में 53 किग्रा वर्ग के खिताबी मुकाबले में जापान की मजबूत प्रतिद्वंद्वी अकारी फुजिनामी के खिलाफ शिकस्त के साथ रजत पदक से संतोष करना पड़ा जबकि चार अन्य भारतीय पहलवानों ने कांस्य पदक जीते। अंशु मलिक (57 किग्रा), सोनम मलिक (62 किग्रा), मनीषा (65 किग्रा) और रितिका (72 किग्रा) ने भारत की झोली में कांस्य पदक डाले।

और आ सकते हैं पदक 
यहाँ ये जानकारी रखना भी कुश्तीप्रेमियों के लिए ज़रूरी है कि दो अन्य भारतीय पहलवान भी गुरुवार को कांस्य पदक के मुकाबले में जगह बनाने में सफल रहे। दीपक कुकना (79 किग्रा) और दीपक नेहरा (97 किग्रा) अपने सेमीफाइनल मुकाबले हारने के बाद कांस्य पदक के मुकाबले में खेलेंगे। अनुज कुमार (65 किग्रा) और मुलायम यादव (70 किग्रा) पदक दौर में जगह बनाने में नाकाम रहे। 

भारत ने अब तक प्रतियोगिता में 12 पदक जीते हैं। ग्रीको रोमन पहलवानों ने चार पदक जीते जबकि महिला पहलवानों ने सात पदक अपने नाम किए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।