बड़बोले शोएब अख्तर को मोहम्मद शमी ने दिया जवाब
<p><em><strong>सेमीफाइनल में जब भारतीय टीम हारकर बाहर हुई थी तो पाकिस्तानी फैंस और पूर्व खिलाड़ी टीम इंडिया को ट्रोल कर रहे थे। अब पाकिस्तान की हार के बाद मोहम्मद शमी ने शोएब अख्तर के मजे ले लिये हैं।</strong></em></p>
नीदरलैंड्स के सहारे सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने के बाद पूर्व खिलाड़ी और फैंस काफी उत्तेजित थे। भारत की हार के बाद तो वे मानों हवा में ही उड़ने लगे और उन्होंने भारत को ट्रोल करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। अब फाइनल मुकाबले में हारने के बाद शोएब अख्तर ने ट्वीट किया। उन्होंने सिर्फ एक इमोजी शेयर की। यह टूटे हुए दिल की थी।
शमी ने ली मौज
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शोएब अख्तर की मौज ले ली। शमी ने अख्तर की ट्वीट पर लिखा- सॉरी भाई, इसे ही कर्मा करते हैं। इस पोस्ट पर अन्य भारतीय भी शोएब अख्तर को ट्रोल कर रहे हैं। अख्तर ने भारत की हार का ठीकरा भारतीय तेज गेंदबाजों पर फोड़ा था, रविवार के मैच में पाकिस्तानी तेज गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई।
What's Your Reaction?