अजब-गजब प्रेम कहानीः ससुर को नशे में धुत्त कर सास को ले भागा दामाद... प्रेमिका से मिलने को बेटी से रचाई शादी..!

<p><em><strong>सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 वर्षीय दामाद फरार हो गए थे। पीड़ित ससुर ने आरोपी दामाद नारायण जोगी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था, जिसके बाद से पुलिस इस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है। &nbsp;</strong></em></p>

अजब-गजब प्रेम कहानीः ससुर को नशे में धुत्त कर सास को ले भागा दामाद... प्रेमिका से मिलने को बेटी से रचाई शादी..!
13-01-2023 - 12:32 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान के सिरोही जिले में करीब 12 दिन पहले एक सास अपने दामाद के साथ फरार हो गई थी। पीड़ित ससुर की शिकायत पर पुलिस केस दर्ज कर दोनों की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उनके बारे में कुछ भी पता नहीं चला है। इस बीच पुलिस की जांच में एक हैरान करने वाला खुलासा हुआ। 
सास की खातिर रचाई शादी 
पुलिस का कहना है कि फरार हुए सास और दामाद पहले से एक-दूसरे से प्यार करते थे। अपनी प्रेमिका से और नजदीकियां बढ़ाने और उसके घर में एंट्री लेने के लिए ही प्रेमी युवक ने उसकी बेटी के साथ शादी की थी। हालांकि, पुलिस का कहना है कि दोनों की तलाश की जा रही है। जल्द ही, उनका पता लगा लिया जाएगा।
यह है मामला
दरअसल, सिरोही जिले के अनादरा थाना इलाके के सियाकरा गांव में 1 जनवरी को 40 साल की सास और 27 वर्षीय दामाद फरार हो गए थे। जिसके बाद पीड़ित ससुर ने आरोपी दामाद नारायण जोगी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। इसके बाद से पुलिस इस प्रेमी जोड़े की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक दोनों का कोई पता नहीं चल सका है।  सास और दामाद की इस प्रेम कहानी की जमकर चर्चा हो रही थी।
ससुर को शराब में धुत कर सास को ले उड़ा
पीड़ित ससुर ने पुलिस को बताया था कि आरोपी दामाद उसके घर आया था। जहां दोनों ने मिलकर शराब पार्टी की। जब ससुर नशे में धुत्त होकर सो गया तो उसका दामाद अपनी प्रेमिका सास को लेकर भाग गया। नशा उतरने पर ससुर को घटना की जानकारी लगी और फिर वह पुलिस के पास पहुंचा। दामाद नारायण जोगी के तीन बच्चे हैं।
सास से 15 साल छोटा है दामाद
पुलिस ने बताया कि दामाद नारायण अपनी सास से 15 साल छोटा है। दामाद तीन बच्चों का पिता है। वहीं, उसकी प्रेमिका सास के चार बच्चे हैं। चारों की शादी भी हो चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।