Makar Sankranti 2023 : राजस्थान में मकर संक्रांति यानी 14 जनवरी के बाद फिर से चलेगी शीतलहर, कहा मौसम विभाग ने
<p><strong><em>Makar Sankranti 2023 : राजस्थानवासियों को फिलहाल तो सर्दी से रहत मिली हुई है लेकिन मौसम विभाग के अनुसार 14 जनवरी के बाद से एक बार फिर कड़ाके की ठण्ड पड़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। </em></strong></p>
मौसम अपडेट: 12 जनवरी
♦दिनांक 14 जनवरी से राज्य के अधिकतर भागों में एक बार पुनः उत्तरी हवाओं के प्रभाव से न्यूनतम तापमान में 3-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने से राज्य में शीतलहर का दौर 14 जनवरी से शुरू होगा।
♦15 जनवरी से शीतलहर की तीव्रता में बढ़ोतरी होने की संभावना है। 15 से 17 जनवरी के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर, जोधपुर व भरतपुर संभाग के अधिकतर भागों में शीतलहर से तीव्र शीतलहर चलने की प्रबल संभावना है
आने वाले दिनों में ठंड और शीतलहर से राहत मिलने की संभावना नहीं है। उत्तर पश्चिम भारत में अगले सप्ताह से ठीक पहले घने कोहरे और शीतलहर का एक और दौर आने की संभावना है और इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है। 14 से 19 जनवरी तक कड़ाके की ठंड पड़ सकती है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) की ताजा बुलेटिन के मुताबिक रविवार तक इन क्षेत्रों के लोगों को शीतलहर से थोड़ी राहत मिल सकती है। इस दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में छिटपुट से हल्की बारिश या बर्फबारी और आस-पास के मैदानी इलाकों में छिटपुट बारिश हो सकती है।
What's Your Reaction?