तापमान बढ़ने के बीच 9 अप्रेल से चलेंगी पूर्वी हवाएं और राजस्थान के कुछ इलाकों में चल सकती है आंधी..हो सकती है मेघ गर्जन के साथ बरसात

<p><em>होली को बीते 15 दिन और शीतलासप्तमी को बीते सात दिन पूरे हो चुके हैं। हर दिन मौसम गरम होने लगा है। बहुत से स्थानों पर तामपान 40 डिग्री से अधिक पहुंच चुका है।&nbsp;वर्तमान में जोधपुर संभाग के कुछ भागों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से. के ऊपर दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग की माने तो आगामी &nbsp;72 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री से. बढ़ोतरी होने की संभावना है।</em></p>

तापमान बढ़ने के बीच 9 अप्रेल से चलेंगी पूर्वी हवाएं और राजस्थान के कुछ इलाकों में चल सकती है आंधी..हो सकती है मेघ गर्जन के साथ बरसात
08-04-2024 - 05:50 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मौसम विभाग का कहना है कि इस दौरान जोधपुर, बीकानेर संभाग में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री से. (सामान्य से 3-4 डिग्री ऊपर) दर्ज होने तथा शेष अधिकतर भागों में 39-41 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। दिनांक 9 अप्रेल से पूर्वी हवाओं के प्रभावी होने से पूर्वी व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कंही-कंही मेघगर्जन, बारिश की गतिविधियां होने की संभावना है। आंधी बारिश की गतिविधियां 11-12 अप्रैल को भी कंही-कंही जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग राजस्थान के क्षेत्रीय निदेशक राधेश्यान शर्मा का कहना है कि 13 अप्रेल से राज्य में एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने तथा अधिकतम तापमान में पुन: 2-3 डिग्री सेल्सियस गिरावट होने की संभावना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।