अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव
NULL
बिग बी यानी अमिताभ बच्चन एक बार फिर कोविड के शिकार हो गए हैं। अमिताभ ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। साथ ही उन सभी लोगों से अपना टेस्ट करवाने की अपील की, जो उनके संपर्क में आए हैं।
अमिताभ बच्चन इन दिनों 'कौन बनेगा करोड़पति 14' की शूटिंग कर रहे हैं। हालांकि सेट पर शूट के दौरान वे काफी एहतियात बरत रहे थे। अमिताभ बच्चन को दो साल (2020 में) पहले भी कोरोना हो गया था। उस समय वे कई दिन मुंबई के नानावटी अस्पताल में भर्ती रहे थे।
What's Your Reaction?