अब राडार पर अमृतपाल की बीवी: रह चुकी है बब्बर खालसा से संबंधित, ‘वारिस पंजाब दे’ को फंडिंग का अंदेशा
<p><em><strong>अमृतपाल ने हाल ही में ब्रिटिश नागरिक किरणदीप कौर से शादी की थी</strong></em></p>
खालिस्तान समर्थक और “वारिस पंजाब दे” का मुखिया अमृतपाल सिंह 5 दिन से फरार है लेकिन पुलिस अब उसकी कुंडली खंगाल चुकी और उसके हर ठिकाने पर ताबड़तोड़ छापेमारी के बीच विदेशी फंडिंग को लेकर अमृतपाल के परिवार का बैंक अकाउंट भी खंगालना शुरू कर दिया है। अमृतपाल ने हाल ही में ब्रिटिश नागरिक किरणदीप कौर से शादी की थी। बताया जा रहा है कि वह बब्बर खालसा इंटरनेशनल की सदस्य रही है। उसके भी बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं कि उसने कहीं “वारिस पंजाब दे” संगठन को फंडिंग तो नहीं की है।
गौरतलब है कि ब्रिटिश सरकार ने बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) समेत कुछ समूहों को आतंकी संगठन घोषित किया है। एक मीडिया रिपोर्ट में ब्रिटिश सरकार के सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बीकेआई सदस्य और अमृतपाल की पत्नी किरणदीप कौर खालिस्तान समर्थक रैलियों और कार्यक्रमों में सक्रियता से हिस्सा लेती रही है।
‘वारिस पंजाब दे’ पर प्रतिबंध की तैयारी
एक रिपोर्ट में वरिष्ठ ब्रिटिश खुफिया अफसर के हवाले से कहा गया है कि इस बात के सबूत हैं कि किरणदीप बब्बर खालसा के लिए धन उगाही करती है। 2020 में उसे 5 अन्य लोगों के साथ आतंकवाद की साजिश में लिप्त होने और बब्बर खालसा के लिए धन जुटाने के संदेह में गिरफ्तार किया गया था। वह ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थक परमजीत सिंह पम्मा से भी जुड़ी है।
फरवरी में हुई थी शादी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 29 साल के अमृतपाल सिंह ने इसी साल फरवरी में यूके में रहने वाली एनआरआई किरणदीप कौर से शादी की थी। शादी अमृतपाल सिंह के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा, अमृतसर में हुई थी। अमृतपाल सिंह ने अपनी शादी के बाद कहा था कि उसकी पत्नी उसके साथ पंजाब में रहेगी। यह शादी रिवर्स माइग्रेशन का संदेश थी और वह चाहते हैं कि सभी पंजाबी प्रवासी राज्य में लौट आएं।
जालंधर की निवासी है किरणदीप
किरणदीप का परिवार कथित तौर पर जालंधर का रहने वाला है। दीप सिद्धू के “वारिस पंजाब दे” का प्रमुख बनने से पहले अमृतपाल सिंह दुबई में एक ट्रक ड्राइवर हुआ करता था, अब वह कथित तौर पर खालिस्तान का हमदर्द बन गया। पुलिस ने बताया कि दुबई में वह आईएसआई एजेंटों के संपर्क में आया था।
What's Your Reaction?