IND vs AUS : गोल्डन डक... भारत के मिस्टर 360 डिग्री के नाम पर लगा तीसरी बार पहली ही गेंद पर आउट होने का कलंक
<p>IND vs AUS : <em><strong>टीम-20 के नंबर वन बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव वनडे इंटरनेशनल की लगातार तीन पारियों की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले भारत के पहले बल्लेबाज बन चुके हैं।</strong></em></p>
सूर्यकुमार यादव ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी वनडे सीरीज के लगातार तीसरे मैच में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। मुंबई और विशाखापत्तनम में मिचेल स्टार्क से एलबीडबल्यू आउट होने के बाद चेन्नई वनडे में उन्हें स्पिनर एश्टन एगर ने क्लीन बोल्ड कर दिया। इसी के साथ सूर्या के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो चुका है। अब वह वनडे इंटरनेशनल की लगातार तीन पारियों की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं।
लो बॉल पर क्लीन बोल्ड
270 रन के लक्ष्य का पीछा करने वाली भारतीय टीम ने सूर्या को छठे नंबर पर भेजा था, क्योंकि पिछले दोनों मैच में वह चैथे नंबर पर आए थे। 36वें ओवर की पहली गेंद पर विराट कोहली 54 रन बनाकर कैच आउट हुए। ऐसे में सारी निगाहें 32 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज पर आ टिकीं थीं। ऑफ साइड पर तेजी से फेंकी गई शॉर्ट बॉल नीची रह गई, जिसे सूर्या फ्रंटफुट आगे लाकर कट करना चाहते थे, लेकिन बुरी तरह चूक गए।
माथे पर लगा कलंक
खास बात तो ये रही कि एश्टन एगर का यह 10वां यानी आखिरी ओवर था। नौ ओवर में उन्हें कोई सफलता नहीं मिली, लेकिन लास्ट ओवर में उन्होंने लगातार दो गेंदों पर दो बड़े षिकार किए। हालांकि हैट्रिक लेने से चूक गए। जडेजा ने उनके सपनों पर पानी फेर दिया। सचिन तेंदुलकर भी 1994 में लगातार तीन बार बिना खाता खोले 0 पर आउट हुए थे, लेकिन वो उनकी पहली नहीं दूसरी गेंदें थीं। इंटरनेशनल क्रिकेट की बात करें तो लगातार तीन गोल्डन डक दर्ज करने वाले यादव दुनिया के 14वें बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में एलेक स्टीवर्ट, एंड्रयू साइमंड्स और शेन वॉटसन जैसे नाम शामिल हैं।
कौन कौन बन चुके हैं गोल्डन डक
टोनी ब्लेन (1986) न्यूजीलैंड
एलेक स्टीवर्ट (1989-90) इंग्लैंड
इयान ब्लैकवेल (2003) इंग्लैंड
निकोलस डी ग्रोट (2003) कनाडा
वुसी सिबांडा (2003) जिम्बाब्वे
तिनशे पन्यांगरा (2003) जिम्बाब्वे
एंड्रयू साइमंड्स (2003) ऑस्ट्रेलिया
ब्रेट ली (2009) ऑस्ट्रेलिया
शेन वॉटसन (2009) ऑस्ट्रेलिया
जेम्स नोचे (2010) केन्या
देवेंद्र बिशू (2011) वेस्टइंडीज
एलेक्स क्यूसैक (2012-13) आयरलैंड
ब्लेसिंग मुजरबानी (2021) जिम्बाब्वे
सूर्यकुमार यादव (2023) भारत
What's Your Reaction?