अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग छा गया अंबानी परिवार: रिहाना की स्टेज परफॉर्मेंस, आज होगी जंगल सफारी
<p><em>अनंत और राधिका के दो दिन के प्री वेडिंग उत्सव के पहले दिन अंबानी परिवार ने महफिल लूट ली। पूरी दुनिया से जामनगर पहुंचे नामी-गिरामी मेहमानों की तस्वीरें इंटरनेट पर छाई हुई हैं। </em></p>
शनिवार को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का दूसरा दिन है। आज दो फंक्शन होने वाले हैं। पहले की थीम अ वॉक ऑन द वाइल्डसाइड है, जो सुबह से दोपहर तक चलेगा। दूसरे की थीम मेला रुज है जो शाम को शुरू होगा। इस कार्निवल में गेस्ट्स के लिए बेहतरीन डांस और सॉन्ग परफॉर्मेंस होंगे। इसी के साथ दूसरे दिन के फंक्शन खत्म हो जाएंगे।
गुजरात के जामनगर में चल रहे इस तीन दिन के फंक्शन को अटैंड करने सिर्फ भारतीय ही नहीं विदेशी हस्तियां भी पहुंची हैं। कॉकटेल पार्टी में इंटरनेशनल पॉप स्टार रिहाना ने परफॉर्म किया। इस दौरान रिहाना ने अपने पॉपुलर गाने ‘वाइल्ड थिंग्स’, ‘पोर टी अप’ और ‘डायमंड्स’ पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी। कॉकटेल पार्टी के दौरान कपल राधिका और अनंत ने भी स्टेज पर स्पीच दी। नीता अंबानी ने भी वेलकम स्पीच दी।
पार्टी के दौरान के भी कुछ वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियोज में टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर समेत कई इंडस्ट्रियलिस्ट भी नजर आ रहे हैं। कॉकटेल पार्टी के दौरान पत्नी प्रिसिला चान के साथ फेसबुक के फाउंडर मार्क जुकरबर्ग भी खास अंदाज में नजर आए। दोनों ने ब्लैक आउटफिट्स में ट्विन किया। पॉप स्टार रिहाना शनिवार सुबह वापस लौट गई हैं।
इससे पहले कॉकटेल नाइट के दौरान मुकेश अंबानी ने स्पीच दी। उन्होंने कहा, ‘जब भी मैं अनंत को देखता हूं, मुझे मेरे पिता धीरूभाई अंबानी की झलक दिखती हैं। मैं अनंत में अनंत शक्ति देखता हूं। वह हमेशा से धीरूभाई का चहेता रहा है।’ अंबानी ने आगे कहा, ‘जामनगर पिताजी और मेरी कर्मभूमि रही है। 30 साल पहले तक यह एरिया रेगिस्तान की तरह था। आज जो आप यहां का वातावरण देख रहे हैं, उसके पीछे धीरूभाई अंबानी की सोच और वास्तविकता है। जामनगर रिलायंस इंडस्ट्रीज के लिए एक टर्निंग पॉइंट साबित हुआ है। मैं विश्वास दिलाना चाहता हूं कि जामनगर में जल्द ही आपको नए भारत की एक झलक देखने को मिलेगी।’
वनतारा की थीम पर प्री वेडिंग कार्यक्रम
वेन्यू तक मेहमानों को ले जा रही लग्जरी गाड़ियों पर वंतारा थीम के स्टिकर लगाए गए हैं। इन्हीं गाड़ियों से मेहमानों को रिलायंस टाउनशिप तक ले जाया जा रहा है। रिलायंस इंडस्ट्रीज और रिलायंस फाउंडेशन ने पशु कल्याण के लिए ‘वनतारा’ (स्टार ऑफ द फॉरेस्ट) कार्यक्रम शुरू किया है। अनंत अंबानी के नेतृत्व वाली वनतारा पहल का उद्देश्य भारत और दुनिया के अन्य हिस्सों में घायल और लुप्तप्राय जानवरों का बचाव, इलाज, देखभाल और पुनर्वास करना है। जामनगर के पास ही वनतारा जू भी बनाया गया है। अनंत को जानवरों-पशुओं से बहुत प्रेम है। इसी को ध्यान में रखते हुए उनके प्री-वेडिंग फंक्शन को इसी थीम पर रखा गया है।
बेटे के प्री-वेडिंग के पहले नीता अंबानी का एक वीडियो संदेश जारी किया गया था। उस वीडियो में नीता ने कहा था- हमारी जड़ें जामनगर से जुड़ी हुई हैं। जो एरिया पहले सूखाग्रस्त हुआ करता था। उसे हमने एक ग्रीन हरियाली वाली टाउनशिप में तब्दील कर दिया है। छोटे बेटे अनंत के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन में हम अपने रूट्स, आर्ट और कल्चर को सेलिब्रेट करेंगे।
What's Your Reaction?