अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में देश-विदेश के बौद्ध विद्वानो का महासंगम होगा उत्तराखंड की देवभूमि पर

<p>वर्ल्ड थेरवाद बुद्धिस्ट सेंटर की ओर से एक अप्रैल को देहरादून में थेरवाद बौद्ध धर्म और सामाजिक जुड़ाव पर आधारित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और उत्तराखंड के राज्यपाल ले.ज. गुरमीत सिंह (सेनि) होंगे।</p>

अंतरराष्ट्रीय बौद्ध सम्मेलन में देश-विदेश के बौद्ध विद्वानो  का महासंगम होगा उत्तराखंड की देवभूमि पर
30-03-2024 - 06:47 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के जरिए देवभूमि पर देश-विदेश के बौद्ध विद्वानों का समागम होगा। सम्मेलन में अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संघ परिषद के महानायक महाथेरा प्रमुख डॉ. एल अश्वघोष धार्मिक गुरु के रूप में प्रतिभाग करेंगे। मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का देवभूमि पर एक घंटे का कार्यक्रम है। अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में वे शाम चार बजे उपस्थित शामिल और पांच बजे तक रहेंगे। सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

यह सम्मेलन वर्ल्ड थेरवाद बुद्धिस्ट सेंटर के अध्यक्ष डॉ. एमके औतानी और वर्ल्ड फैलोशिप ऑफ बुद्धिस्ट यूथ के उपाध्यक्ष अकी हितो की ओर से आयोजित किया जाएगा। डॉ. एमके औतानी उत्तराखंण्ड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व बौद्ध सदस्य रह चुके हैं।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।