गुस्साए गैंडों का पर्यटकों पे हमला, जीप पलटने से 7 पर्यटक घायल
<p><em>Viral Video: उत्तरी पश्चिम बंगाल के जलदापारा नेशनल पार्क में पर्यटकों की गाड़ी पर दो गैंडों के पर्यटकों के पीछे पड़ कर हमले का वीडियो सामने आया है। इस घटना का कारण पर्यटकों द्वारा काफी नजदीक जा कर फोटो लेने और प्रोटोकॉल के अनुसार न चलना बताया जा रहा है। </em></p>
वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि टूरिस्ट अपने कैमरे से फोटो ले रहे हैं तभी झाड़ियों के पीछे मौजूद दो गैंडों को गुस्सा आ जाता है। वे फिटनेस जीप की तरफ दौड़ पड़ते हैं। नेशनल पार्क की सड़क संकरी होने के कारण जीप को वापिस घुमाना असंभव था इसलिए ड्राइवर जीप को पीछे लेने की कोशिश करता है। लेकिन, गाड़ी असंतुलित होकर सड़क से उतर कर पलट जाती है। वीडियो काफी दहलाने वाला ह। इस घटना में किसी की जान भी जा सकती थी। घटना में 7 पर्यटक घायल तो हुए लेकिन फारेस्ट अफसर के अनुसार गैंडे और टूरिस्ट्स सभी सुरक्षित हैं।
रखें सावधानी , करें प्रोटोकाल का पालन ु
दरअसल फ़्लैश की चकाचौंध, उसकी आवाज, और शोर इत्यादि से जानवरों को गुस्सा आ सकता है इसलिए जानवरों और इंसानों की सुरक्षा के लिए प्रोटोकाल बनाए गए हैं, जिनका सभी को पालन करना चाहिए। अन्यथा ऐसी घटनाये फिर से घट सकती हैं पर हर बार परिणाम अलग-अलग भी हो सकते हैं।
ये है वो खौफनाक वीडियो
What's Your Reaction?