एल्विश के जेल जाते ही बदले अंजलि के सुर, पोस्ट में कही अजब सी बात
<p>बीते दिनों जब सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एल्विश यादव का मेक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर से झगड़ा हुआ था तो अंजलि अरोड़ा ने उनका समर्थन करते हुए कहा था अन्जलियंस तुम्हारे साथ है। अब जैसे ही एल्विश यादव को 14 दिनों के लिए रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के मामले में जेल भेजा गया तो तुरंत ही अंजलि अरोड़ा के सुर भी बदल गए। </p>
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अंजलि अरोड़ा आए दिन किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी रहती हैं। लॉक अप सीजन वन में नजर आईं अंजलि अरोड़ा आए दिन अपने इंस्टाग्राम पर कोई न कोई वीडियो अपलोड करती हैं। जब मुनव्वर फारूकी बिग बॉस के घर में थे, उस दौरान अंजलि अरोड़ा ने कई ऐसी बातें कहीं थीं, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया था।
बीते दिनों अंजलि अरोड़ा मैक्सटर्न और एल्विश यादव के झगड़े में कूद पड़ी थीं। अब हाल ही में एल्विश यादव के जेल जाते ही अंजलि अरोड़ा अपने सुर बदलती हुई दिखाई दीं।
एल्विश के जेल जाने पर कही ये बात?
एल्विश यादव को हाल ही में रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने की वजह से नोएडा पुलिस द्वारा 14 दिन की हिरासत में लिया गया है, जहां उनसे इस मामले में पूछताछ चल रही हैं। स्टैंड अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी ने उनके जेल जाने पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की थी। अब हाल ही में इस विवादित मामले के बीच में ही अंजलि अरोड़ा ने ऐसा ट्वीट किया है, जिसे एल्विश यादव से यूजर्स जोड़ रहे हैं। ट्वीट करते हुए अंजलि अरोड़ा ने लिखा, ‘रिलेक्स गाइज, टीआरपी के लिए कुछ भी बोलना पड़ता है’। हालांकि, अंजलि ने इस ट्वीट में किसी का नाम मेंशन नहीं किया है।
सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं
अंजलि अरोड़ा के इस ट्वीट के बाद लोग उन्हें ढोंगी और झूठा बताते हुए ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘टीआरपी के लिए आप भी अन्जलियंस- अन्जलियंस खेल रही थी, कल तक’। दूसरे यूजर ने लिखा, ‘कल तक एल्विश यादव के साथ ट्वीट-ट्वीट खेल रही थीं। आज वो गिरफ्तार हो गया है, तो किसके साथ ट्वीट-ट्वीट हो रहा है’। एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘आपने एल्विश को भी धोखा दे दिया’। एक यूजर ने तो मीम शेयर किया, जिस पर एल्विश यादव और अंजलि की फोटो है। इस फोटो के नीचे लिखा है, ‘सांप पाल रहा था’।
What's Your Reaction?