आरजेडी में फूट! लवली आनंद के बाद अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ

<p>राजद नेता सुमित कुमार ने अपने समर्थकों के साथ पार्टी से इस्तीफा दिया है। लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर उनके इस्तीफे के बाद जिले की सियासत में गर्माहट आ गई है। बताया जा रहा है कि वैशाली की पूर्व सांसद व शिवहर के वर्तमान विधायक चेतन आनंद की मां लवली आनंद के जदयू में शामिल होने के बाद वर्मा ने भी राजद से इस्तीफा दे दिया है।</p>

आरजेडी में फूट! लवली आनंद के बाद अब इस दिग्गज नेता ने छोड़ा साथ
19-03-2024 - 10:18 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर शिवहर जिला राजद में बड़ी फूट हुई है। पार्टी के तीन बार जिलाध्यक्ष रहे व वर्तमान में प्रदेश राजद सचिव सह कमरौली पंचायत के पूर्व मुखिया सुमित कुमार उर्फ दीपू वर्मा ने सोमवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
सुमित कुमार ने अपने समर्थकों के साथ इस्तीफा दिया है। लोकसभा चुनाव के ऐन वक्त पर उनके इस्तीफे के बाद जिले की सियासत में गर्माहट आ गई है। बताया जा रहा है कि वैशाली की पूर्व सांसद व शिवहर के वर्तमान विधायक चेतन आनंद की मां लवली आनंद के जदयू में शामिल होने के बाद वर्मा ने भी राजद से इस्तीफा दे दिया है।
क्या जेडीयू में शामिल होंगे सुमित कुमार?
उनके जदयू में शामिल होने की खबर है। हालांकि उन्होंने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। वर्मा ने बताया है कि उन्होंने लंबे समय तक पार्टी की सेवा की, लेकिन पार्टी ने तवज्जो नहीं दी। लिहाजा उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इसके बाद वह क्या रुख करेंगे इस बाबत उन्होंने कहा कि इसकी जानकारी बाद में दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।