एक और श्रद्धा......! शादी के लिए मना करने पर हत्या कर किये टुकड़े 

<p><em>दिल दहला देने वाला श्रद्धा मर्डर केस अब तक कोई भूला नहीं है। अब इस मामले की तरह कश्मीर में भी ऐसा वाक़या सामने आया है जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। यहां 45 वर्षीय अधेड़ ने 30 वर्षीय महिला की हत्या कर उसका सिर काट दिया और फिर शरीर को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अलग-अलग जगह फेंक दिए । आरोप है कि महिला और उसके परिवार ने आरोपी से शादी के लिए मना कर दिया था जिससे गुस्से में आकर उसने ये कदम उठाया।</em></p>

एक और श्रद्धा......! शादी के लिए मना करने पर हत्या कर किये टुकड़े 
13-03-2023 - 11:53 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

जम्मू कश्मीर पुलिस अधिकारियों के मुताबिक पूरा मामला बड़गांव जिले के सुईबुग का है। यहां मोहनपुरा निवासी पेशे से बढ़ई और शादीशुदा 45 वर्षीय शब्बीर अहमद वानी ने  30 साल की अविवाहित महिला की हत्या कर दी। उसका सिर काट दिया फिर उसके शरीर के छोटे-छोटे टुकड़े किए और धीरे-धीरे करके उन्हें अलग-अलग जगह फेंकता गया। 

बडगाम पुलिस के अनुसार, 8 मार्च को पुलिस पोस्ट सोइबुग को तनवीर अहमद खान का एक आवेदन मिला | दर्ज शिकायत में भाई ने कहा था कि 7 मार्च को उसकी बहन कोचिंग के लिए निकली थी लेकिन वापस घर नहीं लौटी। जिसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने बताया कि शक के आधार पर उन्होंने शब्बीर को हिरासत में लिया। जिससे लगातार पूछताछ की। इस पूछताछ में 10 मार्च को उसने अपना अपराध कुबूल किया। उसने कहा कि इस क्राइम को छुपाने के लिए उसने मृतक महिला के शरीर के टुकड़ों को अलग-अलग जगह पर दफनाया।

शरीर के अलग अलग हिस्से बरामद 
जिसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर जाकर उन टुकड़ों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम और डीएनए टेस्ट के लिए भिजवाया। पुलिस ने महिला के सिर और शरीर के हिस्सों को बरामद कर देर रात शव के अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है।

करना चाहता था मृतक महिला से शादी- परिजन 
इधर लड़की के परिजनों ने शब्बीर पर आरोप लगाया है कि वह उस महिला से शादी करना चाहता था। उसने उसके परिवार में यह प्रस्ताव भी भिजवाया था लेकिन उनकी बेटी ने और उनके परिवार ने ठुकरा दिया जिससे गुस्से में आकर शब्बीर ने उनकी बेटी कितनी बेरहमी से हत्या कर दी।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।