ललित मोदी के भाई समीर मोदी पर कानूनी शिकंजा, बलात्कार केस में हुए दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ़्तार
देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस ने भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई और मोदी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक समीर मोदी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, समीर को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया..
नयी दिल्ली। देश की राजधानी में दिल्ली पुलिस ने भगोड़े कारोबारी ललित मोदी के भाई और मोदी एंटरप्राइजेज के कार्यकारी निदेशक समीर मोदी को बलात्कार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, समीर को विदेश से लौटने पर दिल्ली एयरपोर्ट पर हिरासत में लिया गया। उन्हें अदालत में पेश करने के बाद पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शुक्रवार को उन्हें दोबारा अदालत में पेश किया जाएगा।
पारिवारिक विवाद की पृष्ठभूमि
समीर मोदी लंबे समय से मोदी परिवार और कारोबारी साम्राज्य के विवादों के केंद्र में रहे हैं। वह गॉडफ्रे फिलिप्स इंडिया की चेयरपर्सन बीना मोदी के बेटे और आईपीएल के पूर्व चेयरमैन ललित मोदी के छोटे भाई हैं।
पिछले वर्ष अगस्त में समीर को अपनी मां और दूसरे निदेशकों से मतभेद के बाद कंपनी के बोर्ड से हटा दिया गया था। मई 2024 में पारिवारिक झगड़ा तब खुलकर सामने आया जब समीर ने आरोप लगाया कि उन्हें बोर्ड मीटिंग में प्रवेश से रोका गया और मारपीट में गंभीर चोटें आईं। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों को खारिज कर दिया और सीसीटीवी फुटेज का हवाला दिया।
बाद में समीर ने अपनी मां के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जबकि गॉडफ्रे फिलिप्स के तीन स्वतंत्र निदेशकों ने उन पर मानहानि का मुकदमा ठोका। इस साल मई में अदालत ने समीर को इन आरोपों से बरी कर दिया था। पुलिस सूत्रों का कहना है कि यह कार्रवाई लंबे समय से चल रही जांच के बाद की गई है।
What's Your Reaction?