सनी-अमीषा को छोड़ गदर-2 के विलेन पर फिदा पाकिस्तानी
<p><em><strong>‘गदर 2’ की रिलीज को कुछ दिन बचे हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी तेजी से हो रही है। सनी देओल और अमीषा पटेल के अलावा, फिल्म के विलेन मनीष वाधवा को लेकर काफी चर्चा है। ‘गदर 2’ की रिलीज से पहले ही वे पाकिस्तानियों के फेवरेट बन गए हैं। मनीष वाधवा को कई पाकिस्तानी मैसेज भेजकर उनके लुक और एक्टिंग की तारीफ कर रहे हैं। एक्टर ने फिल्म, अमरीश पुरी और पाकिस्तानियों पर बात की।</strong></em></p>
सनी देओल की फिल्म ‘गदर-2’ की रिलीज से पहले, सोशल मीडिया पर इसकी कहानी और किरदारों को लेकर जबरदस्त माहौल बना हुआ है। ‘गदर’ में अमरीश पुरी ने विलेन का यादगार रोल निभाया था, लेकिन क्या ‘गदर 2’ के विलेन मनीष वाधवा दर्शकों पर वैसा असर छोड़ पाएंगे? इस सवालों के साथ दर्शक मनीष वाधवा के लुक और अंदाज की तारीफ कर रहे हैं। उनके फैंस में पाकिस्तानी लोग भी शामिल हैं।
पाकिस्तानी भेज रहे तारीफ वाले मैसेज
मनीष वाधवा फिल्म में पाकिस्तान को रिप्रेजेंट कर रहे हैं, इसलिए पाकिस्तानी लोग की संवेदनाएं उनके साथ हैं। कई पाकिस्तानी उन्हें मैसेज भेजकर उनकी तारीफ कर रहे हैं। मनीष वाधवा अमरीश पुरी से तुलना के चलते थोड़ा घबराए हुए हैं। वे बोले, ‘मैं नहीं चाहता था कि तुलना हो, लेकिन ऐसा होना था।’
अमरीश पुरी से हो रही है तुलना
मनीष वाधवा अपने साथ अमरीश पुरी की तुलना को गलत बताते हैं। वे कहते हैं कि तुलना तो बराबरी वालों के बीच होती है, लेकिन मैं न अमरीश पुरी के स्तर को छू पाऊंगा और न ही मेरी वह औकात है। मेरा करियर शुरू ही हुआ है। अगर उनके करीब भी पहुंचा, तो बड़ी बात होगी। मैंने अपना 100 परसेंट देने की कोशिश की है।
सनी देओल ने की तारीफ
मनीष वाधवा से मिलने पर सनी देओल ने उनके काम की तारीफ की, फिर पूछा कि क्या वे फैंस की उम्मीदों पर खरे उतर पाएंगे, विलेन बन पाएंगे? मनीष ने फिर अपना 100 फीसदी देने की बात कही। वे जब मुलाकात के बाद बाहर निकले, तो उनके पास कॉल आया कि उन्हें सेलेक्ट कर लिया गया है।
सीमा हैदर से भी गदर का प्रचार
‘गदर 2’ का ट्रेलर जब से रिलीज हुआ है, तब से लोग मनीष वाधवा को सोशल मीडिया पर मैसेज कर रहे हैं। लोग उनसे प्यार जता रहे हैं। मनीष ने बताया कि पाकिस्तान से भी उन्हें तारीफ भरे मैसेज मिले हैं। एक्टर बोले कि चांदनी चैक में कराची से आए चार लड़कों ने मेरे साथ तस्वीरें खिंचवाईं। पाकिस्तान से आई सीमा हैदर को देखकर लगता है कि वे भी हमारी कहानी से प्रेरित हैं। मानो पूरी दुनिया ‘गदर-2’ के प्रचार में जुट गई है।
What's Your Reaction?