मिल रहे मनोरंजन के दो दिग्गज: बदल जाएगा आपके टीवी और ओटीटी देखने का अंदाज

<p><em><strong>देश की 2 बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों का मर्जर होने वाला है। जी और सोनी के मर्जर को अप्रूवल दे दिया गया है। ऐसे में दोनों कंपनियों के विलय से दर्शकों को सबसे ज्यादा फायदा होने का अनुमान है, आइए जानते हैं कैसे...</strong></em></p>

मिल रहे मनोरंजन के दो दिग्गज: बदल जाएगा आपके टीवी और ओटीटी देखने का अंदाज
14-08-2023 - 09:31 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश की 2 बड़ी कंपनियों का 28 साल बाद मर्जर होने जा रहा है। जी एंटरटेनमेंट और सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मर्जर प्लान को मंजूरी मिल गई है। मर्जर के बाद 24 फीसदी से ज्यादा व्यूअरशिप के साथ जी-सोनी देश का एंटरटेनमेंट नेटवर्क बन जाएगा। इनका ऐड रेवेन्यू मार्केट शेयर भी करीब 27 फीसदी होने वाला है। ये पूरी इंडस्ट्री में अबतक का सबसे ज्यादा शेयर है। दूसरी तरफ जी़सोनी के मर्जर से यूजर के ओटीटी और टीवी देखने का अंदाज भी बदल जायेगा। 
मर्जर का दर्शकों को ऐसे होगा फायदा
जी-सोनी के मर्जर का सबसे ज्यादा फायदा दर्शकों को मिल सकता है। उन्हें सस्ते में ओटीटी और अन्य कंटेंट मिल सकता है। अभी ओटीटी स्पेस में डिज्नी हॉटस्टार, अमेजन और नेटफ्लिक्स जैसे प्लेटफॉर्म्स का दबदबा है। जी-सोनी इन प्लेटफॉर्म्स को टक्कर दे सकते हैं।
2021 में जी ने जापान के सोनी कॉर्प की सहायक कंपनी सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया के साथ मर्जर की घोषणा की थी, लेकिन क्रेडिटर्स की आपत्तियों के कारण मामला अटक गया था। अब 3-4 महीने में मर्जर पूरा हो सकता है।
ये होगा फायदा
1. सस्ते दामों पर मिलेगा कंटेंट
मर्जर से ऑपरेटिंग कॉस्ट घटने का अनुमान है। ऑपरेटिंग कॉस्ट घटेगी तो कंपनी का मुनाफा बढ़ेगा। ऐसे में नई कंपनी इसका फायदा दर्शकों को दे सकती है। यानी प्लान सस्ते हो सकते हैं। सोनी और जी दोनों ओटीटी पर भी हैं। जी के ओटीटी जी5 के पास करीब 5 करोड़ पेड सब्सक्राइबर हैं, जबकि सोनी के ओटीटी सोनीलिव के पास 3 करोड़ से ज्यादा पेड सब्सक्राइबर्स हैं।

2. सस्ते प्लान हो सकते हैं लॉन्च
नई कंपनी कंटेंट को बेहतर करने के साथ-साथ यूजर बेस बढ़ाने के लिए सस्ते प्लान लॉन्च कर सकती है। वहीं, जी के दर्शकों की पहुंच सोनी के कंटेंट तक और सोनी के दर्शकों की पहुंच जी के कंटेंट तक हो जाएगी। जी के पास 49 और सोनी के पास 26 टीवी चैनल हैं।
3. बड़ा और डायवर्स ऑडियंस बेस 
सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स इंडिया लंबे समय से इंडियन टेलीविजन इंडस्ट्री में हैं। कंपनी ने भारत में 1995 में अपना पहला टीवी चैनल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन लॉन्च किया था। कंपनी अपने बिजनेस को बहुत ज्यादा एक्सपेंड नहीं कर पा रही थी। वहीं, जी ने अपना पहला चैनल जी टीवी 2 अक्टूबर 1992 को लॉन्च किया था। इस पर लंबे समय से एस्सेल ग्रुप का कंट्रोल था, लेकिन एस्सेल पर अपने खुद के 2.4 अरब डॉलर (17,000 करोड़ रुपए) के कर्ज का बोझ था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।