चीन को टाटा कर ऐपल भारत में टाटा के साथ

चीन को टाटा कर ऐपल भारत में टाटा के साथ
23-09-2022 - 08:57 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

दुनिया की दिग्गज टेक कंपनियों का चीन से मोहभंग हो रहा है। ऐसे में वो नये ठिकाने के तौर पर भारत को सबसे मुफीद मान रही हैं। भारत में बढ़ते हुए स्मार्टफोन के कारोबार में टाटा ग्रुप भी ग्रैंड एंट्री मारने जा रहा है। इस मामले में टाटा ग्रुप की भारत में आईफोन बनाने वाली कंपनी विस्ट्रॉन कॉर्प से बातचीत चल रही है। इस साझेदारी में टाटा ग्रुप आईफोन बनाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा ग्रुप ताइवान की कंपनी का अधिग्रहण करके आईफोन प्रोडक्शन को बढ़ाना चाहती है।
ऐपल का चीन से हुआ मोहभंग
बता दें कि चीन में कोविड के बढ़ते मामलों की वजह से प्रतिबंध जारी हैं। इसकी वजह से ऐपल को कारोबारी लिहाज से नुकसान हो रहा है। यही कारण है कि ऐपल कंपनी चीन से अपना कारोबार शिफ्ट करना चाहती है। इसके लिए ऐपल को भारत सबसे बेहतर जगह महसूस हो रही है। इसका एक दूसरा पहलू यह भी है कि ऐपल हर साल चीन से भारत करीब 3,70,00 यूनिट आईफोन का शिपमेंट करती है जो कि वर्ष 2022 में 5,70,000 यूनटि हो सकता है। साथ ही चीन के मुकाबले भारत में लेबर कॉस्ट कम है। इन सभी चीजों के ध्यान में रखते हुए ऐपल भारत में अपने प्रोडक्ट का निर्माण बढ़ाना चाहती है।


 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।