उत्तरी सेना के कमांडर बोले कि पीओके पर कार्रवाई को सेना तैयार, बस सरकार का इशारा चाहिए

<p><em><strong>उत्तरी&nbsp; कमांड के प्रमुख उपेंद्र द्विवेदी ने कहा है कि पीओके के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है।</strong></em></p>

उत्तरी सेना के कमांडर बोले कि पीओके पर कार्रवाई को सेना तैयार, बस सरकार का इशारा चाहिए
23-11-2022 - 06:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

उत्तरी कमांड के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने मंगलवार को कहा कि भारत सरकार जब आदेश देगी, सेना पीओके पर कार्रवाई करने को तैयार है। उन्होंने कहा कि पीओके के विषय पर संसद में प्रस्ताव पास हो चुका है। भारतीय सेना सरकार के हर आदेश के लिए पूरी तरह से तैयार है। उन्होंने कहा कि सरकार जब भी आदेश देगी सेना अपनी पूरी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगी। उन्होंने यह भी बताया कि भारत में घुसपैठ के लिए पाकिस्तानी लॉन्चपैड पर करीब 160 आतंकी मौजूद हैं। हम उनके मंसूबे कामयाब नहीं होने देंगे।
रक्षा मंत्री की रैली में उठी थी पीओके की मांग
बता दें कि 3 नवंबर को हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक रैली को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान भीड़ में से लोगों ने कहा- पीओके भी अब भारत में चाहिए। इस पर रक्षा मंत्री ने कहा...धैर्य रखिए, धैर्य रखिए। राजनाथ हिमाचल के वीर जवानों को लेकर बात कर रहे थे। जम्मू-कश्मीर में काफी बदलाव आया
लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने जम्मू-कश्मीर में हो रही टार्गेट किलिंग पर कहा कि राज्य में आतंकवाद को रोकने के लिए काफी काम किया गया है। इससे बौखलाए आतंकियों की तरफ से कभी पिस्टल कभी हथियार इस तरह भेजने के प्रयास किए जाते हैं और निहत्थे लोगों को टारगेट किया जाता है, लेकिन आतंकी अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं हो पाएंगे। लॉन्चपैड पर लगभग 160 आतंकवादी बैठे हैं
द्विवेदी ने बताया कि लॉन्चपैड पर लगभग 160 आतंकवादी बैठे हैं जिनमें पीर पंजाल के उत्तर में 130 और पीर पंजाल के दक्षिण में 30 आतंकी मौजूद हैं। पूरे भीतरी इलाकों में कुल 82 पाकिस्तानी आतंकवादी और 53 स्थानीय आतंकवादी बैठे हैं। इसके अलावा पाकिस्तान लगातार ड्रग्स भेजने की कोशिश कर रहा है। 

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।