इंडोनेशिया में भूकंप से करीब 252 की मौत, 700 हुए घायल

<p><em><strong>यह भूकंप इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में सोमवार को आया था</strong></em></p>

इंडोनेशिया में भूकंप से करीब 252 की मौत, 700 हुए घायल
23-11-2022 - 06:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इंडोनेशिया में एक शक्तिशाली भूकंप (म्ंतजीुनंाम) आया है. स्थानीय मीडिया कॉम्पास टीवी ने सियानजुर प्रांत के स्थानीय प्रशासन प्रमुख हरमन सुहेरनमन के हवाले से बताया कि ताजा आंकड़ों के अनुसार, इस 5.6 की तीव्रता से आए इस भूकंप में कम से कम 252 लोग मारे गए हैं और 700 से अधिक घायल हुए हैं। 
सोशल मीडिया पर इंडोनेशिया में आए भूकंप की बहुत सी वीडियो भी आ रही हैं। इनमें इंडोनेशिया के सियानजुर में 5.6 की तीव्रता से आए भूकंप के बाद हुए नुकसान को दिखाया जा रहा है.  
सोशल मीडिया के हवाले से ऐसा बताया जा रहा है कि ग्रामीण इलाके में इस भूकंप से अधिक नुकसान पहुंचा है. ट्विटर पर शेयर की गई एक वीडियो के अनुसार सियानजुर इलाके के मानगुनकेर्ता गांव में इस भूकंप से काफी घर, दुकानें तबाह हुई है।. वीडियो में सड़क किनारे पड़ा मलबा देखा जा सकता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।