बाबर आजम की वॉट्सएप चैट लीक, छिड़ा विवाद, भड़के वकार युनिस

<p><em><strong>वल्र्ड कप 2023 में पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन और बाबर आजम की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच बाबर आजम की व्हाट्सएप चैट लीक होने की खबरें भी आ रही हैं। जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है।&nbsp;</strong></em></p>

बाबर आजम की वॉट्सएप चैट लीक, छिड़ा विवाद, भड़के वकार युनिस
31-10-2023 - 09:44 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

वल्र्ड कप में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है। टीम अब तक खेले गए विश्व कप के अपने 6 में से 4 मुकाबलों में हार के साथ पंवॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर मौजूद है। पाकिस्तानी टीम के प्रदर्शन और बाबर आजम की कप्तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। इसी बीच बाबर आजम की व्हाट्सएप चैट लीक होने की खबरें भी आ रही हैं, जिसे लेकर विवाद खड़ा हो गया है। 

दरअसल पीसीबी के चीफ जका अशरफ ने बाबर आजम के साथ अनबन की खबरों के बीच पीसीबी के सीईओ सलमान नसीर और बाबर आजम की चैट एक टीवी शो के दौरान सार्वजनिक कर दी है। बता दें कि मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि बाबर आजम जका अशरफ का कॉल नहीं उठा रहे हैं। लेकिन बाबर आजम चैट में कहते दिख रहे हैं कि मैंने तो सर को कोई कॉल नहीं किया।

चैट में नसीर बाबर से पूछ रहे हैं कि ‘बाबर, टीवी और सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें चल रही हैं कि आप चेयरमैन को फोन कर रहे हैं और वे जवाब नहीं दे रहे। क्या आपने उन्हें हाल ही में फोन किया है?’ अब इस पर विवाद गहरा गया है। क्योंकि पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर राशिद लतीफ ने ये दावा किया था कि कप्तान बाबर आजम पीसीबी के मुखिया जका अशरफ से कॉन्टैक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं और वे जवाब नहीं दे रहे। इस पर अब जका अशरफ ने एक टीवी इंटरव्यू के दौरान इस दावे को खारिज करते हुए बाबर आजम और सलमान नसीर की चैट ही सार्वजनिक कर दी। जिसमें उन्होंने दावा किया है कि पाकिस्तान के कप्तान ने उनसे सीधे संपर्क किया ही नहीं।
वहीं, विश्व कप के बीच खबरें ये भी चल रही है कि काफी दिनों से पाकिस्तान के खिलाड़ियों को सैलरी नहीं मिली है। साथ ही, पाक टीम का वर्ल्ड कप में खराब प्रदर्शन भी जारी है। अब इस पर पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार युनुस भी भड़क गए हैं। ये क्या करना की कोशिश कर रहे हो आप लोग? यह दयनीय है!!! खुश हो गए क्या आप लोग। कृपया बाबर आजम को अकेले छोड़ दीजिए। वह पाकिस्तान क्रिकेट की संपत्ति हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।