राजस्थान में बदरा फिर बरसेंगे, किन-किन जिलों में होगी बरसात जानिए..?

<p><em>देश के उत्तरी इलाकों में अब भी मौसम सर्द बना हुआ है।&nbsp;राजस्थान में भी मौसम लगातार करवटें ले रहा है। दिन में जबरदस्त धूप ऐसी की बैठा ना जाए और हवा को झोंका ऐसा कि फुरफुरी का अहसास करा जाए। लगातार बदलते मौसम को देखते हुए&nbsp; मौसम विभाग ने एक बार फिर प्रदेश के कुछ जिलों में बादल गरजने के साथ बरसात होने की चेतावनी जारी की है।&nbsp;</em></p>

राजस्थान में बदरा फिर बरसेंगे, किन-किन जिलों में होगी बरसात जानिए..?
07-03-2024 - 01:59 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

मार्च महीने में भी सर्दी असर कम नहीं हो रहा है। राजस्थान में उत्तरी हवाओं का प्रभाव होने के कारण तापमान में नमी बनी हुई है, जिससे सर्दी का अहसास ज्यादा हो रहा है। प्रदेश के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार जारी है। वहीं, राज्य के कुछ जिलों का मौसम का मिजाज आज बदला हुआ नजर आया। गुलाबी नगरी जयपुर सहित प्रदेश के कई जिलों में बादल छाए रहे।

मौसम विभाग ने सीकर, नागौर जिले के लिए यलो अलर्ट जारी किया। इन दोनों जिलों में मेघ गर्जन के साथ बारिश होने की संभावना जताई गई। प्रदेश के तापमान की बात की जाए तो फतेहपुर, संगरिया का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री के करीब रहा। वहीं पिलानी का न्यूनतम तापमान 6।5 डिग्री दर्ज हुआ।
करौली, सीकर, आबू रोड का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के पास दर्ज किया गया। चूरू, गंगानगर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री के पास दर्ज हुआ। वहीं, डूंगरपुर का अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री रहा। जालौर,चितोडगढ़, फलोदी का अधिकतम तापमान 27.1 डिग्री के करीब बना रहा। 
जोधपुर, भीलवाड़ा का अधिकतम तापमान 26 डिग्री के पास दर्ज किया गया। 2 से 3 दिन बाद प्रदेश के तापमान में बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। इसी के साथ मौसम शुष्क बना हुआ है। वहीं, 10-12 मार्च को एक ओर पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक प्रभाव होने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। इस पश्चिमी विक्षोभ से भी प्रदेश के मौसम में होगा बदलाव होगा। 
बता दें कि बीते तीन दिनों में प्रदेश में तेज पश्चिमी विक्षोभ के चलते मेघ गर्जन, बारिश और ओले गिरने जैसी गतिविधियां दर्ज की गई। इसके साथ ही तेज हवाओं और अंधड़ का दौर चला, जिसके चलते लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास हुआ। इसके साथ मौसम में ठंडक बढ़ने से खांसी-जुखाम और सर्दी के मरीजों में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।