राजस्थान में 15 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, शेखावाटी में सर्दी का अहसास

<p><em><strong>उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में रात में सर्दी के बाद दिन में तेज धूप लोगों के लिए परेशानी बन रही है</strong></em></p>

राजस्थान में 15 डिग्री तक पहुंचा रात का तापमान, शेखावाटी में सर्दी का अहसास
22-10-2022 - 12:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राजस्थान में अब रात में सर्दी का पारा चढ़ने लगा है। हालांकि अभी भी दिन में लोग गर्मी का अहसास कर रहे हैं। फिलहाल पूरे प्रदेश में मौसम परिवर्तन का दौर चल रहा है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थानके ज्यादातर शहरों में अब रात का न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इधर, उत्तर-पश्चिमी राजस्थान के कई शहरों में रात में सर्दी के बाद दिन में तेज धूप लोगों के लिए परेशानी बन रही है। मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक अगले 10 दिन प्रदेश में मौसम साफ रहेगा, जो अब रबि की फसल की बुवाई के लिए सबसे अनूकूल समय रहेगा।
शेखावाटी में गिर रहा पारा
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के शेखावाटी बेल्ट में अब सर्दी का अहसास तेज होने लगा है। रात में अब यहां ठिठुरन बढ़ गई है, लोग गर्म कपड़ों पहनने लगे है। वहीं, जयपुर की बात करें तो अभी प्रदेश की राजधानी में मौसम सामान्य है। यहां तापमान में हल्की गिरावट ही हुई है। माना जा रहा है कि अगले सप्ताह तक जयपुर में भी पारा गिरेगा, जिससे सर्दी बढ़ने के आसार हैं। फिलहाल यहां दिन में तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और रात का 20 से 25 डिग्री के आसपास बना हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।