अंडर-19 विश्वकप चैंपियन महिला टीम को पांच करोड़ का इनाम, बीसीसीआई अहमदाबाद में मनाएगी जश्न

<p><em>आईसीसी द्वारा आयोजित अंडर-19 महिला विश्व कप को पहले ही संस्करण में अपने नाम करने वाली भारतीय टीम पर बोर्ड ऑफ कंट्रोल क्रिकेट इन इंडिया (बीसीसीआई) ने इनाम की घोषणा की है। चैंपियन टीम के लिए बीसीसीआई ने 5 करोड़ रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। इसके अलावा इस जश्न को मनाने के लिए टीम की खिलाड़ियों को बुधवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में विशेष रूप से आमंत्रित किया है।</em></p>

अंडर-19 विश्वकप चैंपियन महिला टीम को पांच करोड़ का इनाम, बीसीसीआई अहमदाबाद में मनाएगी जश्न
30-01-2023 - 11:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

इसी मैदान पर भारतीय सीनियर पुरुष खिलाड़ियों की टीम न्यूजीलैंड के विरुद्ध श्रृंखला का तीसरा और आखिरी टी-20 मुकाबला खेलेगी। उन्होंने कहा,  मैं शेफाली वर्मा और उनकी विजयी टीम को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हमारे साथ जुड़ने और 1 फरवरी को तीसरा टी20 मैच देखने के लिए आमंत्रित करता हूं। यह बड़ी उपलब्धि निश्चित रूप से जश्न की मांग करती है।

पुरस्कार की घोषणा के साथ ही बाद बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा, 'अंडर19 विश्व कप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बहुत-बहुत बधाई। यह एक अभूतपूर्व उपलब्धि है क्योंकि हमारी युवा क्रिकेटरों ने देश को गौरवान्वित किया है। युवा खिलाड़ियों ने बिना डरे अपने साहस का परिचय दिया है।'

उल्लेखनीय है कि युवा भारतीय महिला टीम ने अंडर-19 विश्वकप के फाइनल में इंग्लैंड को सात विकेट से मात दी और सबसे पहले आईसीसी अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की।

शाह ने ट्वीट में लिखा कि भारत में महिला क्रिकेट आगे बढ़ रहा है और इस विश्व कप जीत ने महिला क्रिकेट के कद को कई पायदान ऊपर बढ़ा दिया है। मुझे पूरी टीम और सहयोगी स्टाफ के लिए पुरस्कार राशि के रूप में 5 करोड़ रुपये की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।
बता दें कि शेफाली के नेतृत्व वाली भारतीय टीम ने शानदार गेंदबाजी और फील्डिंग की बदौलत इंग्लैंड को केवल 68 रनों पर समेट दिया था। हालांकि इसके जवाब में 69 रनों की चुनौती का पीछा स्पिनरों के लिए मददगार इस पिच पर भारत ने पहले चार ओवरों में ही शेफाली और श्वेता सहरावत को के विकेट खो दिये। लेकिन, सौम्या तिवारी (नाबाद 24) और गोंगाडी तृषा (24)  ने तीसरे विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी कर लक्ष्य को 14 ओवर में हासिल कर लिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।