1983 विश्वकप जिताने वाली टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नये अध्यक्ष चुने गये

1983 विश्वकप जिताने वाली टीम के प्रमुख गेंदबाज रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नये अध्यक्ष चुने गये
18-10-2022 - 11:19 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का बोर्ड ऑफ क्रिकेट कंट्रोल इन इंडिया यानी बीसीसीआई के अध्यक्ष पद का कार्यकाल मंगलवार, 18 अक्टूबर 2022 को समाप्त हो गया। उनके स्थान पर 1983 में विश्वकप विजेता भारतीय टीम के प्रमुख सदस्य रहे रोजर बिन्नी बीसीसीआई के नये अध्यक्ष चुन लिये गये।

मुंबई में आज ही बीसीसीआई की 91वीं सालाना जनरल मीटिंग हुई और इसी बैठक में 67 वर्षीय रोजर बिन्नी को बोर्ड का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। अध्यक्ष पद के लिए उनके मुकाबले में कोई भी उम्मीदवार सामने नहीं आया और इसीलिए उन्हें सर्वसम्मति से बोर्ड का चुना हुआ नया अध्यक्ष घोषित किया गया।

बिन्नी ने कहा, ‘बीसीसीआई अध्यक्ष के तौर पर मैं दो चीज पर सबसे पहले ध्यान देना चाहूंगा। सबसे पहली चीज तो होगी कि खिलाड़ियों को लग रही चोटों पर कैसे लगाम लगाई जा सके। उल्लेखनीय है कि टी-20 विश्व कप से ठीक पहले जसप्रीत बुमराह चोटिल हो गए थे। इस स्थिति का विश्वकप के लिए भारतीय टीम की योजना पर गहरा प्रभाव हुआ है। उन्होंने कहा, दूसरी जो चीज होगी कि मैं देश में जो पिचें तैयार होती है उसके उपर ध्यान देना चाहूंगा।’

बिन्नी को बीसीसीआई का अध्यक्ष चुने जाने पर पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली ने उन्हें नये पद की जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दी और कहा कि भारतीय क्रिकेट बिल्कुल सही हाथों में है। भारतीय क्रिकेट बेहद मजबूत है और मैं उनको ढेर सारी शुभकामनाएं देना चाहूंगा

उल्लेखनी है कि कपिल देव के नेतृत्व वाली 1983 में विश्वकप जीतने वाली टीम के प्रमुख सदस्य रोजर बिन्नी भारत ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे थे। उन्होंने तब 8 मैच खेलकर 18 विकेट हासिल किये थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।