North Korea News : खूबसूरत धमकी... किम जोंग-उन की पत्नी ने पहना ‘मिसाइल नेकलेस’, सैन्य परेड में हिस्सा लेकर दिया ये मैसेज

<p><em><strong>North Korea News :&nbsp;नाॅर्थ कोरिया के शासक किम जोंग उन की पत्नी री सोल-जू की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। इसकी वजह उनकी खूबसूरती से ज्यादा उनका खास गहना है। उन्होंने सैन्य परेड में मिसाइल नेकलेस पहनकर दुनिया को उनकी संप्रभुता से खिलवाड़ नहीं करने को कहा।</strong></em></p> <quillbot-extension-portal></quillbot-extension-portal>

North Korea News : खूबसूरत धमकी... किम जोंग-उन की पत्नी ने पहना ‘मिसाइल नेकलेस’, सैन्य परेड में हिस्सा लेकर दिया ये मैसेज
11-02-2023 - 08:49 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

North Korea News :  उत्तरी कोरिया के सुप्रीम कमांडर किम जोंग-उन की पत्नी री सोल-जू ने एक मिलिट्री समारोह में नॉर्थ कोरिया की परमाणु शक्ति को लेकर एक अनोखा मैसेज दिया है। कोरियाई पीपुल्स आर्मी के 75वें सैन्य समारोह में पति और बेटी के साथ शामिल हुईं जू ने अपने नेकलेस के जरिए दुनिया को चेताया। 
दरअसल री सोल जू ने अपने गले में एक अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल के मॉडल का हार पहन रखा था। उन्होंने जो हार पहन रखा था, वह उस मिसाइल का था जो अमेरिका समेत कई देशों में परमाणु हमला करने में सक्षम थी।
कार्यक्रम में नजर आईं थी किम की बेटी
नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में हुए इस कार्यक्रम में किन की बेटी किम जू ऐ अपने पिता और शीर्ष सैन्य अधिकारियों के साथ कार्यक्रम और बाद में हुए सैन्य भोज में दिखाई दीं थी। नॉर्थ कोरिया की सरकारी मीडिया ने बताया कि किम की दूसरी संतान किम जू ऐ काले रंग का सूट पहने हुए थी और सैन्य डिनर में अपने माता-पिता और वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ मौजूद थीं।
क्या है नॉर्थ कोरिया का मिसाइल प्रोग्राम?
नॉर्थ कोरिया अमेरिकी प्रतिबंधों के बावजूद परमाणु हथियारों का लगातार प्रदर्शन कर रहा है। नये साल के मौके पर किम ने अपनी सेना के साथ नॉर्थ कोरिया की जनता को कम दूरी की परमाणु मिसाइलों के लाॅन्च का वादा किया। उत्तर कोरिया की स्टेट कंट्रोल्ड मीडिया ने जानकारी दी कि इस साल उनकी सरकार का फोकस नई शॉर्ट रेंज मिसाइल का निर्माण करना है। बीते साल भारी अमेरिकी दबाव के बावजूद नॉर्थ कोरिया ने 70 से ज्यादा मिसाइलों का टेस्ट किया। किम ने आरोप लगाया कि साउथ कोरिया अविवेकपूर्ण तरीके से खतरनाक हथियारों के निर्माण पर लगा हुआ हुआ इसके लिए उनको भी युद्ध के लिए तैयार होने की जरूरत है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।