यहां है धरती का केंद्र ! इस देश के पास है यहां की जमीन... जानकर हो जाएंगे हैरान
<p><em>धरती का ओर-छोर वैज्ञानिकों ने ढूंढ निकाला है। यहां 200 से ज्यादा मुल्क हैं, जिनमें 195 देशों को संयुक्त राष्ट्र ने भी मान्यता दी हुई है। ये मुल्क धरती के अलग-अलग हिस्सों में स्थित हैं। इनमें कुछ बेहद ठंडे हैं तो कुछ अत्यधकि गर्म। लेकिन क्या आपको उस देश का नाम पता है, जो धरती के बीचों बीच मौजूद है?</em></p>
अक्सर धरती पर अलग-अलग दिशाओं में दूरी मापी जाती है। खगोलविद इसके बारे में दुनिया को बताते भी हैं। लेकिन अगर बात की जाए धरती के सेंटर की, तो बता दें साइंस के हिसाब से पृथ्वी के बीचो बीच कोई देश नहीं है।
वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी का केंद्र 0 डिग्री नाॅर्थ 0 डिग्री ईस्ट है और यहां कोई देश नहीं। साइंटिस्ट इस जगह को काल्पनिक जगह बताते हैं। इसीलिए इसके सबसे करीब आने वाले घाना को धरती का सेंटर माना गया है।
अब सवाल यह उठता है कि अगर पृथ्वी के केंद्र में कोई देश नहीं है तो घाना को पृथ्वी के केंद्र में स्थित देश क्यों कहा जाता है? दरअसल, पृथ्वी के केंद्र का सबसे निकटतम देश अफ्रीकी महाद्वीप पर स्थित घाना ही है।
यह धरती के मध्य से सिर्फ 380 मील की दूरी पर है। इसीलिए साइंटिस्ट इस जगह को धरती का लैंडमार्क मानते हैं। इसका प्रयोग पृथ्वी के केंद्र से किसी भी वस्तु या स्थान की दूरी मापने के लिए किया जाता है। पृथ्वी के केंद्र से घाना की दूरी लगभग 380 मील है।
इसके अलावा, गैबॉन पृथ्वी के केंद्र से लगभग 670 मील पश्चिम में स्थित है। इसे भी कभी-कभी केंद्र के रूप में मान लिया जाता है। आप जानकर हैरान होंगे कि धरती के मध्य में होने की वजह से घाना का पर्यावरण भी बिल्कुल अलग है।
घाना में दुनिया के अन्य मुल्कों के मुकाबले सबसे ज्यादा गर्मी पड़ती है। मई और जून में यहां का तापमान इतना ज्यादा होता है कि अगर आप बाहर निकले तो झुलस जाएंगे। कहा तो यहां तक जाता है कि यहां इतना सोना था कि पूरी दुनिया में बांटा जा सके। मगर आज यह काफी गरीब मुल्क की श्रेणी में आता है।
What's Your Reaction?