कितना भी बिल क्यों न आये.. पहले 100 यूनिट होंगे बिलकुल फ्री .. राज्य विस चुनाव से पहले से गहलोत ने फ्री गिफ्ट देकर जनता की लुभाया ..!
<p><em>आगामी विधानसभा चुनावों से पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जनता को बड़ा लुभावना गिफ्ट दिया है। सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि राज्य में 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा<strong>।</strong> उन्हें पूर्ववत् कोई बिल नहीं देना होगा. बता दें कि राजस्थान में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में कांग्रेस ने जनता को लुभाने के लिए बड़े ऐलान किए हैं<strong>।</strong></em></p>
सीएम गहलोत ने अपने ट्वीट में बताया कि महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए।मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है।
महंगाई राहत शिविरों के अवलोकन व जनता से बात करने पर फीडबैक आया कि बिजली बिलों में मिलने वाली स्लैबवार छूट में थोड़ा बदलाव किया जाए.
- मई महीने में बिजली बिलों में आए फ्यूल सरचार्ज को लेकर भी जनता से फीडबैक मिला जिसके आधार पर बड़ा फैसला किया है.
-
- 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली… pic.twitter.com/z27tJRuyaf— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) May 31, 2023
सीएम गहलोत ने ऐलान किया कि 100 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग वालों का बिजली बिल शून्य होगा। उन्हें पूर्ववत कोई बिल नहीं देना होगा।100 यूनिट प्रतिमाह से ज्यादा उपभोग करने वाले वर्ग के परिवारों को भी पहले 100 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी यानी कितना भी बिल क्यों ना आए, पहले 100 यूनिट का कोई भी विद्युत शुल्क नहीं देना होगा।
सीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, 'खासकर मध्यम वर्ग के लोगों को ध्यान में रखते हुए 200 यूनिट प्रतिमाह तक बिजली उपभोग करने वाले उपभोक्ताओं को पहले 100 यूनिट बिजली फ्री के साथ 200 यूनिट तक के स्थायी शुल्क, फ्यूल सरचार्ज एवं तमाम अन्य शुल्क माफ होंगे एवं इनका भुगतान राज्य सरकार करेगी।
What's Your Reaction?