अब CID करेगी हिंसा की जांच..! बंगाल सरकार ने CID को सौंपी जिम्मेदारी लेकिन बीजेपी ने उठाई NIA जांच की मांग

<p><em>पश्चिम बंगाल के हावड़ा में रामनवमी पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान भड़की हिंसा की जांच को लेकर बीजेपी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है तो वहीं&nbsp;पश्चिम बंगाल की सरकार ने हावड़ा हिंसा की जांच आपराधिक जांच विभाग (सीआइडी) को सौंप दी है। &nbsp;नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के वकीलों ने मामले की NIA से जांच कराने की मांग की है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने मुकदमा दायर करने की अनुमति दी है। सोमवार को याचिका पर सुनवाई होगी।&nbsp;</em></p>

अब CID करेगी हिंसा की जांच..! बंगाल सरकार ने CID को सौंपी जिम्मेदारी लेकिन बीजेपी ने उठाई NIA जांच की मांग
01-04-2023 - 06:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

जगन्नाथ सरकार ने पीएम मोदी लिखा पत्र
हावड़ा हिंसा को लेकर पश्चिम बंगाल से लोकसभा सांसद जगन्नाथ सरकार ने पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एक पत्र भी लिखा है। उन्होंने हावड़ा हिंसा की NIA से जांच कराने की मांग की है। जगन्नाथ सरकार ने कहा कि हावड़ा हिंसा के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि सरकार रामनवमी मनाने वाले लोगों के खिलाफ झूठे और मनगढ़ंत आरोप लगा रही है। 

Cyber Crime : फाइनेंशियल धोखाधड़ी से बचना है तो याद कर लें 1930

स्मृति ईरानी ने उठाए ममता बनर्जी पर सवाल
इससे पहले केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला था। उन्होंने सीएम ममता बनर्जी पर पत्थरबाजों को क्लीन चिट देने का आरोप लगाते हुए कहा था कि वह कब तक हिंदू समुदाय पर हमले करती रहेंगी शनिवार सुबह तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। फिलहाल, इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कानून-व्यवस्था के बारे में बंगाल के राज्यपाल आनंद बोस से बात की है। अब राज्यपाल घटनास्थल पर खुद जाकर मौके का मुआयना  करेंगे। 

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल में हावड़ा में गुरुवार शाम रामनवमी जुलूस पर पथराव के बाद दो गुटों के बीच हिंसा हो गई थी। उपद्रवियों ने कई दुकानों और वाहनों में तोड़फोड़ की और कुछ पुलिस वाहनों सहित कई कार में आग भी लगा दी गई थी। उपद्रव की आशंका को देखते हुए इलाके में भारी तादाद  में पुलिस बल तैनात है। साथ ही दक्षिण हावड़ा में धारा 144 लगा दी गई है। गुरुवार को हुई हिंसा मामले में अब तक 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक तरफ बंगाल हिंसा की तपिश में झुलस रहा है दूसरी ओर मामले पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।