बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के विरुद्ध सांसद पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज

NULL

बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी के विरुद्ध सांसद पर अमर्यादित टिप्पणी करने को लेकर मामला दर्ज
17-08-2022 - 05:07 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

राष्ट्रीय जनता दल के नेता और बिहार में महागठबंधन की सरकार में उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की परेशानियां बढ़ने लगी हैं। मुजफ्फरपुर के सीजेएम कोर्ट में तेजस्वी यादव के विरुद्ध परिवाद दायर किया गया हैं। यह परिवाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह को लेकर अमर्यादित ट्वीट करने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता और एक सामाजिक कार्यकर्ता दिव्यांशु किशोर ने दर्ज कराया है जिसकी सुनवाई 25 अगस्त को होगी।

मुजफ्फरपुर जिले के एमपी-एमएलए की कोर्ट में ये मामला दर्ज कराया गया है। पिछले दिनों राजद के नेता और बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के विरुद्ध एक अमर्यादित टिप्पणी की थी। उनकी इस टिप्पणी से आहत होकर दिव्यांशु किशोर ने हिंदू की भावनाओं को ठेस पहुंचाने को लेकर या मामला दर्ज कराया है।

अधिवक्ता सुधीर कुमार ओझा ने बताया कि परिवादी द्वारा एक मामला दर्ज कराया गया है जिसमें उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव द्वारा केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के ऊपर की गई एक टिप्पणी को  लेकर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 504 और 506 के तहत आपराधिक मामला दर्ज कराया गया। इसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए, सुनवाई की तारीख 25 अगस्त निश्चित की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।