भारत जोड़ो यात्रा: फार्महाउस की छत पर राहुल गांधी की चाय पार्टी...घर की मालकिन बाहर खड़ी रहने को मजबूर ..!

<p><em><strong>यह मामला हाल ही में तब सामने आया जब महिला के कई वीडियो सामने आए, जिनमें महिला अपने घर के बाहर इंतजार कर रही है, जबकि कांग्रेस नेता उसकी छत पर आराम के लिए रुक गए हैं।</strong></em></p>

भारत जोड़ो यात्रा: फार्महाउस की छत पर राहुल गांधी की चाय पार्टी...घर की मालकिन बाहर खड़ी रहने को मजबूर ..!
10-12-2022 - 06:33 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोटा में राहुल गांधी और पार्टी के कुछ नेता एक घर की छत पर चाय-नाश्ते का आनंद ले रहे थे जबकि घर की मालकिन को उसी के घर में प्रवेश नहीं करने दिया गया और करीब के खेत में खड़ी टुकुर-टुकुर उन्हें देखती रही।  
वायरल वीडियो से पता चलता है कि यह घटना सात दिसंबर को हुई थी, जब राहुल के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा राजस्थान के कोटा जिले के अंतर्गत लाडपुरा ब्लॉक में प्रवेश कर गई थी।
राहुल की 3,570 किलोमीटर लंबी भारत जोड़ो यात्रा झालावाड़ से पांच सितंबर को राजस्थान पहुंची थी। राजस्थान में कार्यक्रम के दूसरे दिन राहुल और कांग्रेस के कुछ नेताओं ने कोटा जिले में एनएच-52 पर गोपालपुरा गांव में लाडपुरा पंचायत समिति के उपाध्यक्ष अशोक मीणा के फॉर्महाउस पर साढ़े तीन घंटे तक पैदल चलने के बाद ब्रेक लिया। नेता करीब 40 मिनट तक वहां रुके रहे।
सुरक्षाकर्मियों ने नहीं करने दिया प्रवेश
नेता जब अशोक मीणा के फॉर्महाउस पर पहुंचे तो उनकी मां उर्मिला मीणाउस वक्त बाहर गई हुई थीं, लौटकर जब वे अपने घर पहुंचीं तब राहुल गांधी अपनी  टीम उनके ही घर के अंदर थे।  वे अपने फॉर्महाउस/घर  में प्रवेश करने वाली थीं लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें तब तक अने ही फार्महाउस के अंदर नहीं जाने दिया, जब तक कि नेता यात्रा जारी रखने के लिए वहां से नहीं चले गए।
पूरे चालीस मिनट तक उर्मिला को अपने फार्महाउस की दीवार के बाहर खेत में टहलते और अपने घर की छत को देखते रहने के लिए मजबूर होना पड़ा, जहां नेता भोजन कर रहे थे।
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।