प्रेमिका ने अकेले में बुला कर फंसा दिया, घरवालों ने जमकर पीटा..!

<p><em><strong>&quot;अकेली हूँ घर मा...&nbsp; तू आजा बालमा.... ! और जब बलमा घर पहुंचे तो घर भरा पूरा मिला... फिर तो वही हुआ जो होना था, बलमा पहुंच गए अस्पताल... जी हाँ कुछ यही घटित हुआ उत्तर प्रदेश के बाँदा में।&nbsp;जब एक शख्स की प्रेमिका ने उससे यह बात कही कि घर पर कोई नहीं है,आ जाओ, तो लड़का खुशी-खुशी गिफ्ट लेकर उसके घर पहुंचा पर प्रेमिका की सूचना ही गलत निकली। ऐसे में घरवालों ने उसे पकड़ लिया और इतना मारा की बेचारे को पास के स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराना पड़ा। जहां से बेहतर इलाज को&nbsp;लिए उसे कहीं और रेफर कर दिया गया।</strong></em></p>

प्रेमिका ने अकेले में बुला कर फंसा दिया, घरवालों ने जमकर पीटा..!
09-12-2022 - 08:10 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

न्यूज चैनल आज तक के अनुसार मामला है बांदा के बिसंडा थाना के एक गांव का। लड़का प्रोफेशन से डीजे है, जो स्थानीय कार्यक्रमों में डीजे बजाने के ऑर्डर लेता है। वह एक रात को काम से लौट रहा था कि तभी उसकी प्रेमिका का कॉल आया, उसने कहा कि मम्मी-पापा घर पर नहीं हैं, घर आ जाओ। लड़के को गर्लफ्रेंड को एक घड़ी भी गिफ्ट करनी थी, तो वह खुशी-खुशी प्रेमिका के घर पहुंचा और जैसे ही अंदर घुसा तो हक्का-बक्का रह गया। क्योंकि सब घर पर ही थे।

चोर समझ कर पीट दिया 
जब युवती के पिता और भाइयों ने लड़के को देख लिया और चोर समझकर जमकर खूब पीटा। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी इकट्ठा हो गए, जिसके बाद किसी तरह मामले को शांत कराया गया और परिवारवालों को समझाया गया।

लड़के की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया केस
 इसके बाद लड़के ने सारी बातें बताईं। फिर उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस पूरे मामले पर बिसंडा थाना के थाना प्रभारी आनंद कुमार ने बताया- एक युवक कार्यक्रम में डीजे बजाने गया था और घर लौटते समय एक लड़की के घर चला गया, जिसकी वजह से उसके साथ मारपीट हुई। पीड़ित युवक की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।