15 दिन और 5 को मिला भारत रत्न... मोदी से पहले 1999 में अटल ने किए थे ताबड़तोड़ एलान

<p>एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न सम्मान साल 1999 में दिए गए थे, जब 4 बड़ी हस्तियों को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने ये सम्मान बांटे थे।&nbsp;</p>

15 दिन और 5 को मिला भारत रत्न... मोदी से पहले 1999 में अटल ने किए थे ताबड़तोड़ एलान
10-02-2024 - 09:12 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

चुनावी साल में भारत रत्न सम्मान के बांटे जाने के सारे रिकॉर्ड मोदी सरकार ने तोड़ दिए हैं। बीते 15 दिन में पांच बड़ी हस्तियों को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया है। सम्मान पाने वालों में दो पूर्व प्रधानमंत्री, एक पूर्व उप प्रधानमंत्री, एक पूर्व मुख्यमंत्री के साथ ही एक जाने माने कृषि विशेषज्ञ शामिल हैं। चार को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। इन पांचों नामों की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद की है।

केंद्र सरकार ने पीवी नरसिम्हा राव, चौधरी चरण सिंह और एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा आज की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। इससे पहले लाल कृष्ण आडवाणी और कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न देने की घोषणा केंद्र सरकार ने की थी। खास बात ये है कि जिन लोगों को भारत रत्न देने की घोषणा की गई है उनमें दो नेताओं का संबंध बाबरी मस्जिद- राम मंदिर विवाद से है तो वहीं दो नेताओं का संबंध किसान और ओबीसी समाज से है। जबकि एमएस स्वामीनाथन बड़े कृषि वैज्ञानिक हैं।
1999 में अटल सरकार ने 4 हस्तियों को दिया था सम्मान
बता दें कि एक साल में सबसे ज्यादा भारत रत्न सम्मान साल 1999 में दिए गए थे, जब 4 बड़ी हस्तियों को अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने ये सम्मान बांटे थे।

जयप्रकाश नारायण
साल 1999 मरणोपरांत जयप्रकाश नारायण को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

प्रोफेसर अमर्त्य सेन 
साल 1999 में प्रोफेसर अमर्त्य सेन  को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई 
साल 1999 में लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था.

पंडित रविशंकर
साल 1999 में पंडित रविशंकर को सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया
भारत रत्न देने का नियम क्या है?
ये बात याद रहे कि भारत रत्न सम्मान एक कैटेगरी में एक साथ तीन से ज्यादा शख्सियतों को नहीं दिया जा सकता। भारत रत्न देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान है जो किसी क्षेत्र में असाधारण और सर्वोच्च सेवा को मान्यता देने के लिये दिया जाता है। भारत रत्न सम्मान राजनीति, कला, साहित्य, विज्ञान के क्षेत्र में किसी विचारक, वैज्ञानिक, उद्योगपति, लेखक और समाजसेवी को दिया जाता है।
‘भारत रत्न’ सम्मान की शुरूआत तत्कालीन राष्ट्रपति डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद ने दो जनवरी 1954 को  की थी। स्वतंत्र भारत के पहले गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी, पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन और वैज्ञानिक डॉक्टर चंद्रशेखर वेंकट रमन को 1954 में पहली बार इस सम्मान से नवाजा गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।