मिशन गगनयान : इसरो ने किया कू्र एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण

NULL

मिशन गगनयान : इसरो ने किया कू्र एस्केप सिस्टम का सफल परीक्षण
11-08-2022 - 05:53 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

देश के अहम अंतरिक्ष मिशन गगनयान को लेकर इसरो को बुधवार बड़ी कामयाबी हासिल हुई। इसरो  ने श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण किया। इस मिशन के लिए अलग-अलग टेस्ट प्लान किए गए हैं। जिसमें इंटीग्रेटेड एअर ड्राप टेस्ट, पैड अबॉर्ट टेस्ट, टेस्ट व्हीकल मिशंस शामिल हैं।
इसरो ने श्रीहरिकोटा से क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस) के लो एल्टीट्यूड एस्केप मोटर का सफलतापूर्वक परीक्षण बुधवार, 10 अगस्त को किया। रॉकेट के ऊपरी भाग में इमरजेंसी क्रू एस्केप सिस्टम तैयार किया गया है। क्रू एस्केप सिस्टम के नीचे ऑर्बिटल मॉड्यूल होगा। इस ऑर्बिटल मॉड्यूल के दो भाग होंगे जिसमें ऊपरी भाग में क्रू मॉड्यूल और निचले भाग में सर्विस मॉड्यूल होगा। क्रू मॉड्यूल में तीन अंतरिक्ष यात्री होंगे।
इसरो ने डीआरडीओ की मदद के साथ भारतीय अंतरिक्ष यात्रियों के लिए विशेष सूट तैयार किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) अपने गगनयान मिशन के लिए मनुष्यों के अनुकूल अंतरिक्ष यान विकसित करने में डॉक्टरों की मदद ले रहा है। यह भारत का पहला मिशन है, जिसमें इसरो का लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रियों को पृथ्वी की निचली कक्षा तक ले जाना है।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।