बिपरजॉय बरपा रहा है राजस्थान में कहर ,कई ज़िलों में हुआ जीवन अस्तव्यस्त
<p>अरब सागर से उठा तूफान बिपरजॉय गुजरात के बाद राजस्थान में अपना कहर बरपा रहा है। इसके असर से राज्य के कई इलाके में पिछले 36 घंटे से बारिश जारी है , जिससे बाढ़ जैसे हालत बन गए हैं। बाड़मेर, सिरोही ,बांसवाड़ा ,उदयपुर ,राजसमंद ,पाली ,अजमेर ,कोटा सहित कई जिलों में तेज बारिश से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। जिलों के कुछ इलाकों में 10 से लेकर 13 इंच तक बरसात हो चुकी है । </p>
वही मौसम विभाग ने दक्ष्णि राजस्थान व् पूर्वी राजस्थान के कुछ इलाको में भारी से भारी बारिश की चेतावनी जारी की है । वही आज चार लोगो की मौत की भी सूचना है। मौसम विभाग ने इस चक्रवात को लेकर लेटेस्ट अपडेट जारी किया है।
इन जिलों में रेड अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने 19 जून को पाली, जोधपुर, नागौर, बाड़मेर, जालौर और सिरोही में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन जिलों में के साथ रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इन जिलों में बारिश के साथ तेज रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं.लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।
इसके साथ ही अजमेर, बीकानेर, राजसमंद, भीलवाड़ा और आसपास के इलाकों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन इलाकों में भारी बारिश के साथ तेज हवाएं भी चलेंगी।
इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
मौसम विभाग ने 19 व 20 जून को प्रदेश के कुछ जिलों में यलो अलर्ट जारी करते हुए भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई है | उदयपुर, जयपुर, जैसलमेर, चित्तौड़गढ, कोटा, बूंदी, चूरू, सीकर, टोंक और कुछ आसपास की जगहों पर बारिश का येलो अलर्ट जारी किया। इन इलाकों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। इन जिलों में 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने खराब मौसम को देखते हुए लोगों से अपील बारिश के समय पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहने की अपील की है।
पुलिस के अनुसार बाड़मेर और राजसमंद जिलों में बारिश वाले इलाकों में दो अलग अलग हादसों में एक महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई है।
What's Your Reaction?