भीगेंगे राजस्थान के कई इलाके, चलेंगी ठंडी हवाएं और बढ़ेगी सर्दी

भीगेंगे राजस्थान के कई इलाके, चलेंगी ठंडी हवाएं और बढ़ेगी सर्दी
07-10-2022 - 10:57 PM
21-04-2026 - 12:04 PM

दीपावली से पूर्व मौसम खुशगवार हो चला है। हवाओं में धीरे-धीरे ठंडक घुल रही है। सुबह और रात्रि में हल्की गुलाबी सर्दी का अहसास बढ़ने लगा है। राजस्थान के कुछ इलाकों में छिटपुट बरसात के समाचार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि जयपुर, टोंक दौसा,अलवर, भरतपुर, धौलपुर, करौली,बारां,झालावाड़,बूंदी, कोटा, सवाईमाधोपुर,सीकर, नागौर, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़,उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, प्रतापगढ़ झुंझुनू, चूरू,सीकर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। यह बरसात मौसम को और तेजी के साथ ठंडा करने वाली है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय निदेशक आरएस शर्मा ने बताया कि वायुमंडल के निचले स्तरों में पूर्वी हवाओं में एक ट्रफ (Trough in easterly) बना हुआ है तथा ऊपरी स्तरों में पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ (Trough in westerly) मौजूद है। इन दोनों तंत्रों के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर, जयपुर, उदयपुर व अजमेर संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक मेघगर्जन व आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की प्रबल संभावना है। इस दौरान कहीं-कहीं भारी बारिश होने की भी संभावना बनी हुई है।

शर्मा ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के जोधपुर व बीकानेर संभाग के केवल पूर्वी भागों में ही आगामी दो-तीन दिन छिटपुट स्थानों पर हल्के दर्जे की बारिश संभव है। पश्चिमी भागों में ज्यादातर स्थानों पर बारिश की संभावना नहीं है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।