बंगाल विजय का भाजपाई प्लान: भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत 20 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान  

<p>बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के पहले उम्मीदवारों की पहली सूची की घोषणा कर दी है। पहले चरण में बंगाल से भी कई उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इसमें खास बात है, भोजपुरी सितारों की लोकप्रियता का इस्तेमाल।</p>

बंगाल विजय का भाजपाई प्लान: भोजपुरी स्टार पवन सिंह समेत 20 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान  
03-03-2024 - 09:08 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। शनिवार को पहले चरण के लिए 195 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। वहीं, बंगाल से भी 20 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है। भोजपुरी स्टार पवन सिंह की बंगाल की आसनसोल सीट से टिकट दिया गया है। वहीं, निसिथ प्रामाणिक को भी मौका दिया गया है। 
पीएम मोदी का दो दिन का दौरा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लगातार दो दिनों तक राज्य में कार्यक्रम था। उन्होंने आरामबाग और कृष्णानगर में सरकारी कार्यक्रमों में भाग लिया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने एक जनसभा की। वहां से उन्होंने राज्य की सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस पर हमला बोला। प्रधानमंत्री के राज्य दौरे के बाद स्वाभाविक तौर पर बीजेपी खेमे में अतिरिक्त ऑक्सीजन आ गई है। अब बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट का ऐलान भी कर दिया। 
बंगाल में किसको कहां से टिकट
कूचबिहार लोकसभा सीट- निसिथ प्रामाणिक
अलीपुरदुआ लोकसभा सीट- मनोज तिग्गा
बेलूरघाट लोकसभा सीट- सुकांत मजूमदार
मालदा उत्तर लोकसभा सीट- खगेल मुर्मू
मालदा दक्षिण लोकसभा सीट- श्रीरूपा मित्रा चैधरी
बहरामपुर लोकसभा सीट- निर्मल कुमार साहा
मुर्शिदाबाद लोकसभा सीट- गौरी शंकर घोष
राणाघाट लोकसभा सीट- जगन्नाथ सरकार
बनगांव लोकसभा सीट- शांतनु टैगोर
जॉयनगर लोकसभा सीट- डॉ अशोक कंडारी
जादवपुर लोकसभा सीट- अनिर्बान गांगुली
हावड़ा लोकसभा सीट- रथिन चक्रवर्ती
हुगली लोकसभा सीट- लॉकेट चटर्जी
कांथी लोकसभा सीट- सौमेंदु अधिकारी
घाटल लोकसभा सीट- हिरण्मय चट्टोपाध्याय
पुरुलिया लोकसभा सीट- ज्योतिर्मय सिंह महतो
बांकुरा लोकसभा सीट- सुभाष सरकार
बिष्णुपुर लोकसभा सीट- सौमित्र खान
आसनसोल लोकसभा सीट- पवन सिंह
बोलपुर लोकसभा सीट- प्रिया साहा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।