केजरीवाल ने 8.50 लाख डॉलर देकर न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट में छपवाई थी न्यूज..! तिहाड़ जेल से लेटर में सुकेश का दावा
<p><em><strong>महाठग सुकेश चंद्रशेखर का एक और लेटर सामने आया है। इसमें उसने दिल्ली के स्कूलों की न्यूयॉर्क टाइम्स और वॉशिंगटन पोस्ट में छपने वाली खबर को लेकर दावा किया है। </strong></em></p>
मनी लॉन्ड्रिंग मामले का आरोपी महाठग सुकेश चंद्रशेखर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और सतेंद्र जैन की गले की फांस बनता जा रहा है। उसने अपने पांचवें पत्र में दोनों पर गंभीर आरोप लगातेे हुए दावा किया है कि न्यूयॉर्क टाइम्स, वॉशिंगटन पोस्ट जैसे अखबारों में दिल्ली के स्कूलों की पेड न्यूज के लिए 8 लाख 50 हजार डॉलर और 15 फीसदी अतिरिक्त कमीशन दिया गया। सुकेश के मुताबिक उसे कहा गया कि ऐसा प्रमोशन हो जो आजतक किसी ने ना किया हो।
सुकेश ने चिट्ठी में लिखा है, ‘केजरीवालजी अगर मैं महाठग हूं तो आपने दिल्ली सरकार के स्कूलों के प्रमोशन के लिए मुझे इंटरनेशनल पीआर अरेंज करने के लिए क्यों बोला था..? पहले यह पूरा पैसा अमेरिकन अकाउंट में डालने के लिए बोला गया लेकिन सतेंद्र जैन ने बाद में पूरा पेमेंट कैश में देने के लिए क्यों बोला? अपने मेरे जरिए पेमेंट वाइट में क्यों किया?
पाॅलीग्राफ टेस्ट की चुनौती
सुकेश ने लेटर में कहा, ‘मैं खुद के पॉलीग्राफ टेस्ट के लिए तैयार हूं। मैंने जो आरोप लगाए वो सभी एक दम सही हैं। अगर आप सही हो तो आपको (केजरीवाल) और सतेंद्र जैन अपने पॉलीग्राफ टेस्ट करवाने में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
करोड़ों की घड़ियां गिफ्ट करने का दावा
सुकेश ने पत्र में लिखा कि केरजीवालजी मुझे याद है कि मैंने ही आपको घड़ी गिफ्ट की थी। आपने मुझे उसका स्ट्रैप ब्लैक से बदलवाकर ब्लू करने के लिए बोला था। उसने आगे लिखा, सतेंद्र जैनजी आपको याद होगा मैंने केजरीवाल जी के लिए घड़ी का स्ट्रैप बदलने के लिए किसी को दुबई चार्टड प्लेन से भेजा था। आपने वॉट्सऐप पर मुझे पटेक फ्लिप और कार्टियर पेंथर वुमेन्स एडिशन घड़ियां लाने को कहा था जो मैंने आपके लिए खरीदी थीं।
अब तक लग चुके हैं ये गंभीर आरोप
सुकेश अब तक एलजी को तीन चिट्ठी लिख चुका है। उन चिट्ठियों में उसने दिल्ली के सीएम केजरीवाल से सवाल पूछते हुए कई संगीन आरोप लगाए हैं।
- अगर मैं देश का सबसे बड़ा ठग हूं, तो फिर अपने मुझ जैसे ठग को राज्यसभा सीट का ऑफर देकर 50 करोड़ रुपये क्यों लिए?
- आपने मुझसे और कारोबारियों को पार्टी से जोड़कर 500 करोड़ रुपये जुटाने के लिए कहा था। इसके बदले मुझे पार्टी में कर्नाटक में बड़ा पद भी ऑफर किया जा रहा था।
- सत्येंद्र जैन ने मुझे लगातार पैसे देने के लिए मजबूर किया। दबाव के चलते 2-3 महीनों के अंतराल में 10 करोड़ की राशि मुझसे वसूल की गई।
- अरविंद केजरीवाल के खिलाफ बोलने की वजह से उसे जेल में धमकियां मिली हैं। उसने अपील की थी कि उसे तिहाड़ जेल से बाहर ले जाया जाए।
What's Your Reaction?