भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर में देंगे चुनावी मंत्र, इसी साल होने हैं राजस्थान विधानसभा के चुनाव
<p><em>कार्यकाल में बढोतरी के बाद भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज जयपुर पहुंच रहे हैं। वे कोर कमेटी की बैठक में हिस्सा लेने के बाद प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के समापन सत्र को संबोधित करने वाले हैं। नड्डा आज यानी सोमवार, 23 जनवरी को सड़क मार्ग से थोड़ी ही देर में यानी करीब साढ़े 12 बजे राजस्थान में प्रवेश करेंगे।</em></p>
उनके स्वागत की भव्य तैयारियां की गई हैं। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह भी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग ले रहे हैं।
इसी साल होने हैं राजस्थान विधानसभा चुनाव
उल्लेखनीय है कि राजस्थान में इसी साल विधानसभा चुनाव चुनाव होने हैं और इस लिहाज से प्रदेश कार्यसमिति की इस बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उम्मीद है कि नड्डा प्रदेश विधानसभा चुनान के लिए भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं चुनावी मंत्र देंगे। ऐसा समझा जा रहा है कि भाजपा की ओर से प्रदेश का नेतृत्व किसे सौंपा जाए, इस बात के संकेत 23 जनवरी को होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में मिल जाएंगे।
कुछ नेताओं की हो सकती है घर वापसी
जेपी नड्डा के समक्ष ही इस बैठक में ही बहुत से नेताओं की घर वापसी पर भी विचार हो सकता है। सूत्रों ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जसवंत सिंह के पुत्र और पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, पूर्व विधायक धन सिंह रावत की घर वापसी की संभावना है। इसी तरह पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी और रोहिताश्व शर्मा की भी घर वापसी पर विचार हो सकता है। इसी तरह इसी बैठक में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनियां के कार्यका में बढ़ोतरी को लेकर भी विचार किया जा सकता है। कोर कमेटी की बैठक में नड्डा इस मामले में घोषणा कर सकते हैं। इसी बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति भी समझाई जाएगी।
राजस्थान भाजाप में गुटबाजी
बता दें कि राजस्थान प्रदेश भाजना में गुटबाजी फिलहाल चरम पर है और उसे लेकर केन्द्रीय नेतृत्व ने सभी नेताओं को हिदायत दी है कि कोई भी नेता शीर्ष नेतृत्व की बिना अनुमति के किसी तरह की बयानबाजी और कार्यक्रमों का आयोजन नहीं करेंगे। जयपुर में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में सोमवार को विधानसभा चुनाव में रणनीति पर जोर दिया जाएगा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार के विरोध का पूरा खाका तैयार किया जा रहा है। सरकार की नाकामियों को गांव-गांव ढाणी-ढाणी तक पहुंचाने के कार्यक्रम तय किए जा रहे हैं। इसके साथ ही यह भी तय किया जा रहा है कि केंद्र सरकार की उपलब्धियों को किस तरह भुनाया जाना है।
What's Your Reaction?