केरल में इसरो कैंटीन के पांच कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत

<p><em>इसरो इकाई में कार्यरत पांच कैंटीन कर्मचारियों की सोमवार, 23 जनवरी को&nbsp;तड़के घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर अलप्पुझा के पास एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूत्रों के मुताबिक यह घटना तब हुई, जब कर्मचारियों को ले जा रही कार एक भारी वाहन से टकरा गई। इनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।</em></p>

केरल में इसरो कैंटीन के पांच कर्मचारियों की सड़क दुर्घटना में हुई दर्दनाक मौत
23-01-2023 - 11:19 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

हादसे में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय लोगों, पुलिस और अग्निशमन अधिकारियों ने कार को काटकर मृतकों को उनमें से निकाला। मृतकों की पहचान प्रसाद, मनु, अमल, सुमोद और शिजिन दास के रूप में हुई है।सभी की उम्र 24 से 30 साल के बीच थी। सभी मृतक इसरो इकाई की कैंटीन में काम करते थे और एक मंदिर उत्सव में भाग लेने के लिए अलप्पुझा  (उनमें से एक का गृह नगर) जा रहे थे। अन्य चार राजधानी निवासी थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।