भाजपा का विपक्ष को जवाब: आज एनडीए की बैठक में शामिल होंगे 38 सहयोगी दल
<p><em><strong>भाजपा ने विपक्ष को करारा जवाब देते हुए घोषणा की है कि मंगलवार को होने वाली एनडीए की बैठक 38 सहयोगी दल शामिल होंगे। </strong></em></p>
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया है कि मंगलवार शाम को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में 38 सहयोगी दल शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि एनडीए के डवलपमेंट एजेंडा में सभी दलों की रुचि है। उन्होंने बताया कि पिछले 9 सालों में एनडीए का जो डेवलमेंट का एजेंडा है, जो स्कीम्स हैं, जो नीतियां हैं, जो मोदी जी के नेतृत्व में चल रही हैं, इसमें एनडीए के सभी दलों ने रूचि दिखाई है।
एक सकारात्मक माहौल बना है
नड्डा ने बताया कि पिछले नौ सालों के दौरान हम सभी ने पीएम मोदी का मजबूत नेतृत्व को देखा है। इसे देश ने सराहा है, जिससे एक सकारात्मक माहौल बना है। देश का सामान्य नागरिक भी गौरव महसूस करता है। देश में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के तहत 28 लाख करोड़ रुपये सीधे लाभार्थियों के खाते में ट्रांसफर किए गए हैं। हमने लगभग 4-5 लाख करोड़ रुपये की लीकेज को बंद कर दिया है। इसके अलावा, शासन में डिजिटल उपकरणों का उपयोग बढ़ा है, जिससे पारदर्शिता आई है।
यूपीए के पास निर्णय लेने की शक्ति नहीं
नड्डा ने बताया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन देश की सेवा और मजबूती के लिए बनाया गया एक आदर्श गठबंधन है। वहीं, यूपीए पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उनके पास न तो कोई नेता है और न ही उनके पास निर्णय लेने की शक्ति है। यह एक स्वार्थ पर आधारित गठबंधन है और सिर्फ फोटो खींचवाने के अवसर खोजते रहते हैं।
What's Your Reaction?