ज़रूर आऊंगा कोर्ट..नहीं चाहिए पेशी के लिए कोई छूट' बोले बृजभूषण ; यौन उत्पीड़न पर सुनवाई आज

<p>: 6 बालिग महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ आज कोर्ट में सुनवाई होगी।राउज एवेन्यू कोर्ट ने बृजभूषण सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के सेक्रेटरी विनोद तोमर को तलब किया है।&nbsp;</p>

ज़रूर आऊंगा कोर्ट..नहीं चाहिए पेशी के लिए कोई छूट' बोले बृजभूषण ; यौन उत्पीड़न पर सुनवाई आज
18-07-2023 - 11:46 AM
21-04-2026 - 12:04 PM

 बता दें कि पिछली सुनवाई में सात जुलाई को कोर्ट ने समन जारी कर दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश होने का आदेश दिया था।

कोर्ट में ज़रूर आऊंगा :बृजभूषण सिंह

कोर्ट के आदेश का समन मिलते ही बृजभूषण सिंह का बयान आया था, उन्होने कहा था कि वह कोर्ट में जरूर पेश होंगे। पेशी के लिए उन्हे किसी प्रकार की छूट नहीं चाहिए।

Also Read: विपक्षी दलों की बेंगलूरु में बड़ी बैठक: तस्वीरों में दिखे ममता से केजरीवाल तक

सचिव विनोद तोमर को भी किया तलब

बता दें कि बृजभूषण सिंह पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस एसआईटी टीम ने 15 जून को 1500 पन्नों की चार्जशीट राउज एवेन्यू कोर्ट में पेश की थी। पुलिस की इस चार्जशीट में बृजभूषण सिंह के अलावा भारतीय कुश्ती संघ के सेक्रेटरी विनोद तोमर का नाम था। दिल्ली पुलिस ने चार्जशीट में 6 बालिग महिला पहलवानों के मजिस्ट्रेट के सामने दिए गए बयान को ही मुख्य आधार बनाया है।

Also Read : भाजपा का विपक्ष को जवाब: आज एनडीए की बैठक में शामिल होंगे 38 सहयोगी दल

बृजभूषण के खिलाफ सात गवाह मिले

यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच कर रही दिल्ली पुलिस को बृजभूषण सिंह के खिलाफ सात गवाह मिले हैं। वहीं, महिला पहलवानों ने सिंह पर जहां-जहां यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, वहां उनकी मौजूदगी भी पाई गई है। चार्जशीट की पहली सुनवाई पर ही कोर्ट ने इस मामले को एमपी/एमएलए कोर्ट में ट्रांसफर कर दिया था। 

इन धाराओं के तहत दाखिल हुई है चार्जशीट

दिल्ली पुलिस ने बृजभूषण सिंह के खिलाफ धारा 354, 354 (A), 354 (D) के तहत चार्जशीट दाखिल की गई है। वहीं, सेक्रेटरी विनोद तोमर के खिलाफ धारा 109, 354, 354 (A), 504 के अंतर्गत चार्जशीट दाखिल की गई है। बृजभूषण सिंह पर 6 बालिग महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

THE NEWS THIKANA, संपादकीय डेस्क यह द न्यूजठिकाना डॉट कॉम की संपादकीय डेस्क है। डेस्क के संपादकीय सदस्यों का प्रयास रहता है कि अपने पाठकों को निष्पक्षता और निर्भीकता के साथ विभिन्न विषयों के सच्चे, सटीक, विश्वसनीय व सामयिक समाचारों के अलावाआवश्यक उल्लेखनीय विचारों को भी सही समय पर अवगत कराएं।